10 करोड़ से तैयार हो रहा पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
भोपाल । राजधानी में 10 करोड़ रुपए की लागत से पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल  तैयार हो रहा है। इस अस्पताल में अगले साल जनवरी से मरीजों को इलाज ‎मिलना प्रारंभ हो जाएगा। राजधानी में नेहरू नगर पर स्थित आयुष परिसर में कलियासोत डैम के किनारे यह अस्पताल तैयार ‎किया जा रहा है। पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी का यह देश का पहला अस्पताल है। इसमें 5 करोड़ रुपए भवन के निर्माण पर,तीन करोड़ रुपए उपकरणों पर और दो करोड़ रुपए स्टॉफ पर खर्च किए जाएंगे। कालेज प्रबंधन को यह राशि भारत सरकार से मिली है। 2017 में यह अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया था जुलाई 2020 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसमें देरी हुई है। पीपीपी से सीटी स्कैन जांच की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है। इससे परिसर में स्थित होम्योपैथी व यूनानी कॉलेज में आने वाले मरीजों की भी सीटी स्कैन जांच की जा सकेगी। इस अस्पताल में 20 प्राइवेट वार्ड भी बनाए गए हैं। इसमें कुछ साधारण व कुछ एसी होंगे। प्राइवेट वार्डों में टीवी, छोटा किचन, टेलीफोन की सुविधाएं रहेंगी। प्राइवेट वार्ड की शुल्क 150 से 400 रुपए तक हो सकती है। (उल्टी कराना), शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने के लिए विरेचण क्रिया, बस्ती कर्म (एनीमा), नस्य कर्म (नाक से औषधियां देना), रक्तमोक्षण, शिरोधारा, स्वेदन व भाप देना। इस बारे में पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला का कहना है ‎किपंचकर्म सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भवन तैयार हो चुका है।उपकरण और स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। करीब 3 महीने के भीतर अस्पताल शुरू करने की तैयारी है। इससे भोपाल ही नहीं पूरे प्रदेश और आसपास के राज्यों के मरीजों को भी फायदा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.