बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री 15 से करोंद में सुनाएंगे कथा, मंत्री-अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

Updated on 12-09-2023 12:29 PM
भोपाल। राजधानी के करोंद में स्थित एक शापिंग माल के पीछे खाली जमीन पर बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 15 से 17 सितंबर तक श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। यहां लगाए जा रहे पंडाल हो देखा। साथ ही कथा सुनने आने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था सहित साफ-सफाई की व्यवस्था करने के संबंधित नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री हनुमंत कथा आयोजन के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मौके पर पहुंच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।।

16 सितंबर को लगेगा दरबार

वहीं 16 सितंबर को कथा स्थल पर ही सुबह 11 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगेगा, जिसमें वह श्रद्धालुओं की अर्जियां लेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। वहीं 14 सितंबर को दोपहर तीन बजे अन्ना नगर से विवेकानंद पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

55 एकड़ में लगाया जा रहा पंडाल

मंत्री सारंग ने बताया कि 55 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ डोम लगाए जा रहे हैं। प्रवेश के लिए कुल 10 प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। कुल 10 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.