पंकज त्रिपाठी बोले- एक्टर इमोशन पर काम करने वाले ​​​​​​​मजदूर:अभिनय सबसे मुश्किल काम, पर्दे पर जितना आसान लगता है उससे ज्यादा कठिन है

Updated on 26-02-2025 02:49 PM

बॉलीवुड एक्टर और मध्य प्रदेश पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर पंकज त्रिपाठी भोपाल में हैं। जहां उन्होंने कहा कि अभिनय सबसे मुश्किल काम है। पर्दे पर जितना आसान लगता है वह उतना होता नहीं है। यह बहुत कठिन काम है। एक्टर दुनिया में इकलौते ऐसे मजदूर हैं जो इमोशन पर काम करते हैं। बाकी सभी पेशे में शारीरिक या फिर मानसिक यानी दिमाग या शरीर का काम होता है। एक्टर इकलौते हैं जो इमोशन पर मजदूरी करते हैं।

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने कहा-

QuoteImage

यह पीड़ा हमारी नहीं है। ना ही यह दुख हमारा है। फिर भी हम उस दुख को भी रीक्रिएट करते हैं। इसे रीक्रिएट करने में हम दिमाग से एक झूठी सूचना अपने शरीर को देते हैं और यही एक एक्टर की अच्छी ट्रेनिंग होती है।

QuoteImage

उन्होंने कहा- इसमें बहुत पीड़ा होती है। यही वजह है कि एक्टर बहुत जल्दी चिढ़ सकता है या वो बहुत जल्दी गुस्सा हो सकता है। लेकिन बहुत से ऐसे एक्टर भी है जिनको इतनी गहराई में जाने की जरूरत नहीं होती है। हमारे जैसे थिएटर वाले एक्टर चाहते हैं कि हम सच्चे दिखे। इसी वजह से अपने किरदारों के दुख, वेदना और पीड़ा लेकर हम अपने घर आ जाते हैं। कई बार वह हमारी जिंदगी में भी आ जाती है और हमारी जिंदगी की खुशी हम किरदारों को दे आते हैं।

कालीन भैया नहीं मोटिवेशनल स्पीकर की तरह बात करुंगा

एक्टर पंकज त्रिपाठी माखन लाल राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कार्यक्रम 'एक्सपर्ट्स शॉट्स' में शामिल हुए। इस दौरान प्रसिद्ध वॉयस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने पंकज त्रिपाठी से कई रोचक सवाल किए। जहां उन्होंने अपने फिल्मी संघर्ष और सफर के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान वे एक बार भावुक भी हुए। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज मैं कालीन भैया नहीं बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर की तरह बातें करूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि जब आप इस कमरे से बाहर निकलो तो इतना मोटिवेट हो कि आप कमरे से निकालकर चले नहीं बल्कि उड़ने लगे।

जरूरी नहीं सिर्फ मोबाइल में ही स्मृतियां बने

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आज हम ऐसे आधुनिक युग में जी रहे हैं जहां सबके हाथ में स्मार्टफोन हैं। यहां हर कोई फोटो लेना चाहता है। लेकिन, मैं कहता हूं कि दुनिया की सबसे बड़ी मेगापिक्सल का लेंस हमारी दोनों आंखें हैं। वहीं दिमाग से बड़ा कोई मेमोरी कार्ड नहीं है। किसी चीज को अपनी आंखों से रिकॉर्ड करके दिमाग रूपी मेमोरी कार्ड में डाल दो। यह भी एक तरह की स्मृतियां ही है। जरूरी नहीं है सिर्फ मोबाइल में ही स्मृतियां बनाई जाएं। आजकल हर कोई मोबाइल में स्मृतियां बनाने लगा है।

यहीं वजह है कि हम धीरे-धीरे आखें और दिमाग की स्मृतियों को खो रहे हैं। आज हर कोई मेरी सेल्फी लेना चाहता है लेकिन आज से 10 साल पहले इसी भोपाल के औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर उतरा था। तब अपना बैग लेकर भारत भवन चला गया और नाटक करने लगा। उस समय मुश्किल से 150 लोग आए थे। आज से फिर औबेदुल्लागंज पहुंचूंगा और वापस सिर्फ डेढ़ सौ लोग ही आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.