Panna Tiger Reserve पहले दिन ही हुआ हाउसफुल, एक महीने की एडवांस बुकिंग, जाने का प्लान है तो जान लें ये बात

Updated on 01-10-2024 12:08 PM
पन्ना: जिले का टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं बाघों के लिए देश-दुनिया में फेमस है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सभी को सम्मोहित करता है। यहां से बहने वाली केन नदी टाइगर रिजर्व की जंगल की सुंदरता और बढ़ा देती है। वन प्राणियों को निहारने पहले दिन से ही टूरिस्ट पहुंचने लगे हैं।

फील्ड डायरेक्टर ने फीता काटकर किया शुभारंभ


आज सुबह फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने फीता काटकर इस पर्यटन सीन का शुभारंभ किया और टूरिस्टों को बधाई दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में टूरिस्ट और गाइड मौजूद रहे।

बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व सहित मध्य प्रदेश की सभी टाइगर रिजर्व पर्यटन के लिए 1 अक्टूबर से खोल दिए गए हैं। अब प्रकृति प्रेमी वन प्राणियों के रहस्वास कोर एरिया का पर्यटन कर वन्य प्राणियों का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए पन्ना टाइगर रिजर्व ने विशेष तैयारियां की हैं। जहां सुबह मंडला के मुख्य द्वार पर फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की ने टूरिस्ट का स्वागत करते हुए नए सीजन का शुभारंभ किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक


उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार का सीजन सर्वश्रेष्ठ रहेगा क्योंकि बाघों का कुनवा तेजी से बढा है। लोगों को टाइगर खूब देखने को मिलेंगे। टूरिस्ट इस पल का इंतजार किए बैठे थे, जैसे ही इस पर्यटन सीजन का शुभारंभ हुआ। बाघ देखने की उम्मीद में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे निकल पड़े।

सात समंदर पार से भी आए पर्यटक


बाघों का दीदार करने सात समंदर पार से आए टूरिस्ट भी पहुंचे। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने कहा कि सुना है पन्ना बहुत सुंदर है। यहां टाइगर दिखते हैं, इसलिए हम यहां आए हैं। हम वाइल्डलाइफ का आनंद लेंगे।

बरसात के बाद प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने वाले लोग भी आए, जो कई बार पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर चुके हैं। लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रशंसा की।

गाइड भी उत्साहित


पार्क में पर्यटकों को घूमाकर अपनी रोजी-रोटी का प्रबंध करने के साथ वन्य प्राणियों और जंगल की जानकारी दे टूरिस्ट को घुमाने वाले गाइड भी उत्साहित है। 3 महीने से पार्क बंद होने के कारण उनका काम बंद था। आज पुरुष और महिला गाइड पर्यटकों को लेकर भ्रमण करने गेट के अंदर गए। कहा हमें उम्मीद है यह सीजन बहुत अच्छा रहेगा।

एक महीने की एडवांस बुकिंग


पन्ना टाइगर रिजर्व में मंडला, हिनौता और अकोला तीन गेट हैं, जहां से टूरिस्ट भ्रमण के लिए प्रवेश करते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ मंडला में रही। यहां एक महीने की एडवांस बुकिंग हो गई है और आज निर्धारित 35 जिप्सी फुल थीं। इस तरह पहले दिन से ही पन्ना टाइगर रिजर्व हाउसफुल हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.