ढाई टन पारे से बने हैं उज्जैन के पारदेश्वर महादेव

Updated on 05-07-2023 06:31 PM
उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के कारण विश्व विख्यात है। लेकिन पुराणों में उल्लेखित महाकाल वन में ऐसे अनेक शिवलिंग विराजित हैं, जिन की पूजा अर्चना से मनुष्य चारों पुरुषार्थ को प्राप्त कर सकता है। इन्हीं लिंगों से एक है, पारद शिवलिंग। मान्यता है पारद शिवलिंग में साक्षात शिव का वास होता है। इसके दर्शन मात्र से मनुष्य को सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।


2004 में हुई थी शिवलिंग की स्थापना

शिप्रा के नृसिंह घाट के समीप श्री सिद्ध आश्रम में श्री पारदेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है। इस मंदिर में ढाई टन पारे से निर्मित विशाल शिवलिंग विराजित है। मान्यता है यह विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है। वर्ष 2004 में महामंडलेश्वर स्वामी डा.नारदानंदजी महाराज ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त यहां पारद शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं।

हर साल लाखों की संख्या में आते हैं भक्त

पारद शिवलिंग का दर्शन महापुण्य फलदायी है। जो पुण्य बारह ज्योतिर्लिंग, चौरासी महादेव व अनंतकोटी शिवलिंग के दर्शन से प्राप्त होता है, वही पुण्य फल मात्र पारदेश्वर महादेव के दर्शन से प्राप्त हो जाता है। पारद शिवलिंग में साक्षात शिव का वास माना गया है। इसलिए प्रतिवर्ष लाखों भक्त यहां पारदेश्वर महादेव के दर्शन करने आते हैं। - महामंडलेश्वर स्वामी डा.नारदानंदजी महाराज



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.