बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए पेरेंटिंग वर्कशॉप 14 जुलाई को

Updated on 12-07-2024 04:58 PM

इंदौर। अपनी इनोवेटिव शिक्षा पद्धति के लिए प्रसिद्ध इंदौर के द मदर ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए माता-पिता को मार्गदर्शन देने के लिए एक पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया रहा है। रविवार, 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से स्कूल कैम्पस में शुरू होने वाली इस वर्कशॉप में, अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद श्री सुरेंद्र सिंह और बाल चिकित्सक डॉ. कामना जैन माता-पिता को बच्चों की परवरिश से जुड़ी विभिन्न जानकारी देंगे। वे बच्चों के विकास, व्यवहार, और उन्हें अनुशासित करने के प्रभावी तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे। वे माता-पिता को बच्चों के साथ स्वस्थ संबंध बनाने और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देंगे।


द मदर ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर्स वंदना नागर और अरुण जोशी ने कहा, “यह वर्कशॉप सभी माता-पिता के लिए फायदेमंद होगी, जो अपने बच्चों को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं और उनकी परवरिश करना चाहते हैं। पेरेंटिंग वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य है माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पालन-पोषण के मुद्दों पर जागरूक करना। डॉ. कामना जैन, जो विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर विचार करेंगी। श्री सुरेंद्र सिंह, जो अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद के रूप में मशहूर हैं, उन्होंने इस अवसर का उपयोग करके एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) युग में शिक्षा की नई दिशाओं से देखने और समझने की बात करेंगे। द मदर ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल सभी माता-पिता और बच्चों के लिए इस पेरेंटिंग वर्कशॉप को एक महत्वपूर्ण अवसर मानता है और उम्मीद करता है कि इस शिविर के माध्यम से सभी माता पिता को नई दिशा में अपने बच्चों के साथ समझने और उनकी सही दिशा में मार्गदर्शन करने का मौका मिलेगा।“


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.