भोपाल के कोलार रोड पर पार्किंग, हाईमास्ट बढ़ेंगे:दानिशकुंज, हिनोतिया फोरलेन भी पहुंचे विधायक; लाइटिंग, लेफ्ट टर्न देखे

Updated on 09-11-2024 12:24 PM

भोपाल में 305 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन कोलार सिक्सलेन का काम अब आखिरी दौर में है। कहां कितना काम बचा है? रोशनी ठीक है या नहीं? या लेफ्ट टर्न की स्थिति क्या है? यह जानने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा शुक्रवार देर रात निरीक्षण करने निकले। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने सिक्सलेन के अलावा दानिशकुंज और हिनोतिया फोरलेन भी देखा। जहां कमियां दिखीं, उसे लेकर अफसरों को मौके पर ही फटकार भी लगा दी।

रात 1 बजे तक विधायक शर्मा निरीक्षण करते रहे। वे करीब 15 किलोमीटर तक घूमे और कमियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इससे पहले कोलार रेस्ट हाउस में एसडीएम रविशंकर राय समेत पीडब्ल्यूडी, पुलिस और निगम अफसरों के साथ मीटिंग की। रात 11 बजे वे सर्वधर्म ब्रिज और स्वर्ण जयंती पार्क के सामने पहुंचे। यहां ब्रिज पर सीमेंट क्रांकीट को जल्द कराने और आसपास पड़े मलबे को जल्द हटाने को कहा। ताकि, लोग आसानी से गुजर सके।

सर्वधर्म का नया ब्रिज पूरी तरह से चालू है, जबकि पुराने ब्रिज की मरम्मत की जा रही है। यहां से विधायक मंदाकिनी चौराहा, बीमाकुंज, डीमार्ट के पास, बैरागढ़ चिचली समेत अन्य इलाकों में भी पहुंचे। गेहूंखेड़ा, पुलिस हाउसिंग और वंदना नगर जोड़ की साइड को जल्द बनाने के निर्देश दिए।

नए साल में पूरी तरह से बना देंगे- विधायक कोलार सिक्सलेन के निरीक्षण के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि दिन में सिक्सलेन पर ट्रैफिक का दवाब रहता है। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसलिए रात में निरीक्षण करने निकले। देखा कि जो लाइट लगाई गई है, उसकी रोशनी कैसी है। जहां कम रोशनी दिखाई दी, वहां इंतजाम करने को कहा है। सर्वधर्म ब्रिज के पास सड़क को व्यवस्थित और मलबा हटाने को कहा है। पार्किंग के लिए जगह भी देखी है। साथ ही लेफ्ट टर्न क्लियर करने को कहा है। फुटपाथ का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं।

जहां सड़क निर्माण पूरा, वहां से हटाए मलबा विधायक शर्मा ने रात में ही पीडब्ल्यूडी के अफसरों की क्लास भी ली। सड़क पर मलबा पड़ा देख उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत हटाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां सड़क निर्माण पूरा हो गया है, वहां से मलबा तुरंत हटा लें। ताकि, लोगों को दिक्कतें न हो।

बीच में पौधे लगाएंगे विधायक शर्मा ने बताया, सेंटर में पेड़-पौधे लगाएंगे। इसके लिए नगर निगम को पैसा दे दिया है। प्रयास है कि नए साल में कोलार सिक्सलेन का निर्माण पूरी तरह से हो जाए। कोलार और चूना भट्टी चौराहे का बाकी बचा काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

कोलार रोड पर ये काम करवाए जाएंगे

  • सर्वधर्म पुल पर जल्द ही सड़क निर्माण किया जाएगा।
  • कोलार तिराहे से लेकर संपूर्ण आबादी क्षेत्र में पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा।
  • अत्यधिक ट्रैफिक दवाब वाले क्षेत्र सर्वधर्म से चूना भट्टी तक सेंट्रल वर्ज में भी स्ट्रीट लाइट लगाकर इस क्षेत्र को और अधिक रोशन किया जाएगा।
  • मंदाकिनी चौराहे पर मोनो पोल लगाकर विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा।
  • मंदाकिनी से जेके अस्पताल के डिवाइडर पर लगे सभी ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। ये बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इनसे ट्रैफिक भी अवरुद्ध होता है।
  • डीमार्ट चौराहे पर दो अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। ताकि, अच्छी रोशनी रहे।
  • कुछ स्थानों पर पार्किंग स्थल से उपर डक्ट को उसके समांतर किया जाएगा। जिससे वाहन पार्किंग सुविधा से की जा सके।
  • सीआई चौराहे से दानिश कुंज चौराहे तक फोरलेन की सड़क निर्माण अब तेजी से शुरू किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.