BJP विधायक के सामने यात्री को चप्पलों से पीटा:झांसी स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में हुआ था विवाद

Updated on 23-06-2025 01:07 PM

19 जून को नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री के साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।  ट्रेन के E2 कोच में एक यात्री के साथ यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर 8-10 लोग लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मारपीट का आरोप झांसी जिले की बबीना सीट से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के समर्थकों पर है। हालांकि, विधायक ने यात्री पर ही ट्रेन में ठीक ढंग से न बैठने और विवाद करने का आरोप लगाते हुए झांसी जीआरपी में एनसीआर दर्ज कराई थी। एनसीआर यानी गैर-संज्ञेय रिपोर्ट तब दर्ज की जाती है, जब कोई मामूली अपराध होता है। जैसे कि गाली-गलौज, मामूली झगड़ा या दस्तावेज खो जाना।

बैग उठाकर ट्रेन के गेट पर रख दिया फुटेज में साफ दिख रहा है कि विधायक राजीव सिंह पारीछा की मौजूदगी में यात्री राजप्रकाश के साथ मारपीट की गई। इस दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए हमलावरों ने यात्री का बैग भी उतार लिया और ट्रेन के गेट पर जा रखा। जिसके बाद घायल पैसेंजर ने अपना बैग वापस कोच में रखा।

वीडियो में इसी कोच के बीच वाले हिस्से में एमपी के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत भी बैठे नजर आ रहे हैं। कोच में नेताओं की सुरक्षा में तैनात एक पीएसओ भी दिख रहा है।

35 सेकेंड तक थप्पड़, लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा वंदे भारत ट्रेन के कोच E2 में विधायक राजीव सिंह पारीछा और उनके ठीक बगल में बैठा यात्री गेट के पास जाकर फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर विधायक अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। विधायक के बगल में बैठा शख्स फिर से उठकर गेट के पास जाता है और मोबाइल पर बात करता है। इसी दौरान कोच के बीच में बैठे पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनिवास रावत के लिए कैटरिंग स्टाफ चाय लाता है। रावत चाय पीना शुरू करते हैं।

ट्रेन 6 बजकर 53 मिनट में झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकती है। कोच में करीब 8-10 लोग घुसते हैं। विधायक दूसरी ओर सीट नंबर 49 पर बैठे यात्री की तरफ देखने लगते हैं और अपनी सीट से उठकर खड़े होते हैं। तभी एक युवक 49 नंबर सीट के पीछे की तरफ जाकर इस पर बैठे यात्री राजप्रकाश को थप्पड़ मारता है। इसके बाद 8-10 लोग थप्पड़, मुक्के, लात-घूंसे और चप्पलों से राजप्रकाश की पिटाई शुरू कर देते हैं।

इसी बीच मारपीट करने वालों की भीड़ में विधायक भी घुसते हैं। 35 सेकेंड तक लगातार उस यात्री को चांटे, मुक्के और चप्पलें मारी जाती हैं। इस दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्री और पूर्व मंत्री रावत पूरा घटनाक्रम देखते रहते हैं।

पिटाई के बाद सूटकेस भी ले जाने लगे वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट करने वालों में शामिल एक व्यक्ति पीड़ित यात्री का सूटकेस लगेज रैक से उठाकर ले जाता है। इसके बाद एक पुलिसकर्मी जो संभवत: विधायक राजीव सिंह का सुरक्षाकर्मी है, एक युवक के साथ आता है और विधायक की सीट वाले साइड से उनका सूटकेस और बैग उतारकर ले जाता है।

मारपीट करने वाले जब ट्रेन से उतर जाते हैं, तब पीड़ित राजप्रकाश उठते हैं। फिर ट्रेन के गेट और टॉयलेट के बीच रखा अपना सूटकेस लेकर वापस आते हैं।

पूर्व मंत्री सहित दूसरे यात्री देखते रहे, बीच-बचाव नहीं किया राजप्रकाश से मारपीट के करीब 1 मिनट बाद विधायक राजीव सिंह फिर से गेट पर आते हैं और राजप्रकाश की तरफ देखते हैं। इसके बाद वे कोच में खड़े यात्रियों से कुछ कहते हुए नजर आते हैं। फिर विधायक कोच से चले जाते हैं।

ट्रेन में जिस वक्त राजप्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी, उसी दौरान उसी कोच में सात सीट पीछे पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामनिवास रावत भी बैठे हुए थे। मारपीट के दौरान वे अपनी सीट पर खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे। इस दौरान न तो रावत ने हमलावरों को रोका और न ही और किसी यात्री ने बीच-बचाव की कोशिश की। मामला शांत होता देख पूर्व मंत्री रावत फिर चाय पीने लग जाते हैं।

रावत ने X पर पोस्ट डालकर डिलीट की पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी डाली थी। लेकिन इसे बाद में डिलीट कर दिया। उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बाद में फोन भी बिजी आता रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.