यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब दूसरे स्टेशन से खुलेंगी जनशताब्दी एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का रूट और टाइम टेबल

Updated on 03-08-2025 08:07 PM
भोपाल। यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से संचालित होने वाली 12062-12061 Janshatabdi Express के प्रस्थान और गंतव्य स्टेशनों में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन मदनमहल स्टेशन से ओरजिनेट और टर्मिनेट होगी। यह बदलाव 12 अगस्त से प्रभाव में आएगा।

अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी में नहीं होगा बदलाव

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन के अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी और केवल प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन में ही परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और मदनमहल क्षेत्र के लोगों की लंबी मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब ट्रेन 12062 मदनमहल-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस मदनमहल स्टेशन से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी और अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई सुबह 11:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 5:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर, निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए रात 10:45 बजे मदनमहल पहुंचेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.