हमीदिया अस्पताल में 50 दिनों से पैथोलाजी मशीन खराब, मरीज निजी लैब से जांच कराने को मजबूर

Updated on 11-08-2023 01:38 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में भर्ती और इलाज के लिए हर रोज आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वजह है जांच के लिए जरूरी मशीन बीए-400 करीब 50 दिनों से खराब है। उक्त मशीन के खराब होने से शुगर, यूरिया, सोडियम और पोटेशियम समेत आरएफटी और एलएफटी जैसी बेहद सामान्य और जरूरी जांचें नहीं हो पा रही हैं। यही वजह है कि मरीजों को इलाज से पहले जांचों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को है, जिनको आपरेशन के पहले यह जांच कराना पड़ती है। मशीन 22 जून से खराब है। बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से इस संबंध में अस्पताल के सभी संबंधित विभागों के एचओडी को पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी है। यही नहीं, हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की जानकारी में इसे लाया जा चुका है। बावजूद इसके डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी न तो मशीन को सुधारा गया है और कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की गई है।

मरीज हो रहे परेशान

बायोकेमिस्ट्री विभाग के सूत्रों की मानें तो हमीदिया अस्पताल में आने वाले मरीजों को रोजाना इस मशीन के खराब होने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन मशीन के काम नहीं करने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब भेजा जा रहा है। ऐसे में मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इससे मरीजों का न सिर्फ पैसा खर्च हो रहा है, बल्कि बाहर से जांच कराने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

ये जांच भी नहीं हो रही

इसके अलावा हमीदिया अस्पताल में हार्ट मरीजों के लिए बेहद जरूरी ट्रापटी जांच (रक्त प्रवाह) भी नहीं हो रही है। यह जांच मरीज के ब्लड सर्कुलेशन में ट्रोपोनिन टी का स्तर पता करने के लिए की जाती है। यही नहीं, इनके अलावा लिवर और किडनी से संबंधित कुछ जांच भी नहीं हो पा रही है।

मशीन की खराबी को लेकर हमें जानकारी मिली है, इसमें सुधार के लिए हमने कंपनी को पत्र लिखा है। देरी किन कारणों से हो रही है, इसकी जानकारी ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.