देश प्रेम ऐसा कि दाम दोगुना हुए, फि खूब हुई तिरंगे की खरीदी

Updated on 14-08-2023 03:35 PM

भोपाल। देश प्रेम ऐसा कि दाम दोगुना हो गए, तब भी तिरंगे की गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व सोमवार शाम तक खूब बिक्री हुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागी देश भक्ति की भावना और हर घर तिरंगा अभियान के बाद अचानक से तिरंगे की बिक्री बढ़ी थी। थोक व्यापारियों को भी मांग पूरी करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान पिछले साल शुरू किया गया था, इस वर्ष इस अभियान का व्यापक असर दिखाई दे रहा है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' में लोगों से इस साल भी 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने का आह्वान किया था। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज की कीमत 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है।पिछले साल यह 30-40 रुपये प्रति नग था लेकिन अब यह 60 रुपए तक में मिल रहा है। शीला ग्रुप, मालवीय नगर के संचालक अजय अग्रवाल ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश समेत देश भर से लगभग 25 लाख झंडों की आपूर्ति के आर्डर मिले हैं, जबकि हम केवल दस लाख आर्डर ही पूरा कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आनलाइन आर्डर भी प्राप्त हुए हैं। हम आर्डर पूरा करने के लिए रेलवे, ट्रक और कूरियर सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। एमएलए रेस्ट हाउस के पास स्थित झलक इंटरप्राइजेज के संचालक नितेश अग्रवाल के मुताबिक आपूर्ति कम होने के कारण उन्होंने नए आर्डर लेना बंद कर दिया है।जब हमारे पास स्टाक नहीं है तो हम ग्राहकों से आर्डर कैसे ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति सरकार द्वारा अभियान को देर से बढ़ावा देने के कारण हो रही है।उन्हें ज्यादातर बैतूल, सीहोर, शुजालपुर समेत अन्य जिलों के जिला पंचायत और नगर निकायों जैसे सरकारी कार्यालयों से आर्डर मिल रहे हैं। हालांकि, नितेश ने कहा कि झंडे की मांग पिछले साल की तुलना में कम है। हम आर्डर नहीं ले रहे हैं, क्योंकि हम आपूर्ति को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।वहीं अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक हरि प्रकाश ने बताया कि हमें खुरई, सतना, दमोह और होशंगाबाद सहित पूरे मध्य प्रदेश से आर्डर मिल रहे हैं।स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने से मांग इतनी बढ़ गई है कि हम आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

अब पालिस्टर से भी बनने लगे है झंडे

झंडा व्यवसायी अजय अग्रवाल के मुताबिक, तिरंगा प्रिंट वाले कपड़े का उत्पादन अहमदाबाद, हैदराबाद और सूरत की मिलों में होता है। इन कपड़ों की थान को भोपाल लाया जाता है और स्थानीय स्तर पर काटा और सिला जाता है।पहले, राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए केवल हाथ से बुने हुए रेशम, सूती और खादी के कपड़ों का उपयोग किया जा सकता था, लेकिन पिछले साल केंद्र सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया, जिससे तिरंगे को बनाने के लिए पालिस्टर (रोटो) कपड़े के उपयोग की अनुमति मिल गई। अजय ने बताया कि इस बदलाव ने झंडों को किफायती बना दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.