पटवारी बोले-सिंधिया के लेटर की कोई वैल्यू नहीं हुई:विजयपुर के मंच पर बुजुर्ग को बुलाकर सुनाई कहानी, बीजेपी को करना पड़ा बचाव

Updated on 10-12-2024 02:32 PM

विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद 8 दिसंबर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विजयपुर पहुंचे। पटवारी ने विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत, स्थानीय प्रशासन, पुलिस पर जमकर हमले किए। पटवारी की सभा के बाद 8 दिसंबर को रात करीब 8 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ओर से प्रेस नोट जारी कर सिंधिया का बचाव किया गया।

लोगों को समझ नहीं आया कि जीतू ने आखिर ऐसा क्या कहा कि बीजेपी को ये कहना पड़ा कि सिंधिया परिवार जनसंघ के जमाने से जुड़ा रहा है। कांग्रेस भ्रामक खबरें प्रायोजित कर रही है। भास्कर ने इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि विजयपुर में कांग्रेस की सभा में आए एक बुजुर्ग ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को सिंधिया द्वारा श्योपुर कलेक्टर को लिखा गया पत्र दिखाया और कहा कि मैं दिल्ली तक महाराज के पास गया उन्होंने चिट्‌ठी लिखी लेकिन, कुछ नहीं हुआ।

विजयपुर की सभा में आए एक बुजुर्ग को पटवारी ने मंच पर बुलाया और उनके हाथ से पत्र लेकर दिखाया और सिंधिया पर हमला बोल दिया। पटवारी के बयान के बाद रात करीब आठ बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रेस नोट जारी कर सिंधिया का बचाव किया गया।

पटवारी के इस बयान पर बीजेपी को करना पड़ा खंडन

पटवारी ने विजयपुर की सभा में आए एक बुजुर्ग को मंच पर बुलाकर कहा- ये 80 साल के बुजुर्ग, जो मेरी दादा के उम्र के हैं, ये ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास गए। उन्होंने इनकी बात सुनी। उनकी बात सुनकर उन्होंने 8 जनवरी को श्योपुर कलेक्टर को लेटर लिखा। आज 12 महीने बीत गए हैं, इनके लेटर की वैल्यू नहीं हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लेटर की वैल्यू नहीं हुई। इसका सम्मान नहीं हुआ।

पढ़िए कलेक्टर को सिंधिया ने लेटर में क्या लिखा था

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 8 जनवरी 2024 को श्योपुर कलेक्टर को लेटर लिखा था। इसके अनुसार माधौ मिर्दा पुत्र गनपति मिर्दा एवं रामेश्वर मिर्दा पुत्र करणसिंह मिर्दा, निवासी ग्राम ऐंता, तहसील विजयपुर, जिला श्योपुर द्वारा प्राप्त आवेदन आपको प्रेषित कर रहा हूं। इसमें आवेदकों ने ग्राम ऐंता में भूमि सर्वे क्रमांक 503, रकबा 24 बीघा पर से जबरन किया गया कब्जा हटवाने का आग्रह किया है।

अब सिंधिया के समर्थन में बीजेपी का जवाब पढ़िए

BJP प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर कहा- विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के विषय में कांग्रेस निराधार और भ्रामक खबरें प्रायोजित कर रही है। मैं मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश नेतृत्व व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट सूचित करना चाहता हूं कि इस तरह के आधारहीन, तथ्यहीन व भ्रामक विषयों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया व टिप्पणी न करें। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सम्मानित केंद्रीय मंत्री हैं। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक सिंधिया परिवार का पारिवारिक नाता है।

उपचुनाव सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्य से कांग्रेस को परेशानी है इसलिए जनता को भ्रमित करना चाहती है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक रही थीं। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक सिंधिया परिवार का वर्षों पुराना पारिवारिक नाता रहा है।

कांग्रेस पार्टी कमलनाथ की सरकार गिरने के सदमे से अब तक उबर नहीं पाई है, इसलिए अपने नाकारा नेतृत्व को छिपाने के लिए इस तरह के निराधार व असत्य विषयों को प्रश्रय देकर भ्रम फैलाने का कार्य करती है।

यह रहा विजयपुर उपचुनाव का नतीजा

विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आकर सरकार में वन मंत्री बने रामनिवास रावत उपचुनाव हार गए। यहां कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7364 वोटों से जीत दर्ज की है। रामनिवास रावत 16वें राउंड तक आगे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.