पटवारी बोले- कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर:ग्रुपिज्म खत्म करना होगा वरना हम खत्म हो जाएंगे

Updated on 20-01-2025 02:07 PM

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 27 जनवरी को महू में होने वाली जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली की तैयारियों को लेकर धार जिले के धरमपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में जीतू पटवारी ने कहा, कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर है। इस ग्रुपिज्म के कैंसर को खत्म करना होगा नहीं तो हम खत्म हो जाएंगे। पटवारी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पूछा कि पटवारी बताएं कांग्रेस में ये गुटबाजी का कैंसर कौन है?

पटवारी का वो बयान जिसपर बीजेपी ने घेरा जीतू पटवारी ने धरमपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-

QuoteImage

कांग्रेस में एक कैंसर है। ग्रुपिज्म और गुटबाजी का। या तो इस गुटबाजी के कैंसर को खत्म करना पड़ेगा। या फिर हमें खत्म होना पड़ेगा। क्या करना चाहिए? अगर इस ग्रुपिज्म के कैंसर को हम खत्म नहीं करेंगे तो हम खत्म हो जाएंगे। तो मैंने निर्णय किया। मेरे पास आते हैं लोग, मैं भी नेता ही हूं।

QuoteImage

बीजेपी ने पूछा पटवारी बताएं ये गुटबाजी का कैंसर कौन? पटवारी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा- कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्कलह जमकर चल रहा है। हम लगातार इन बातों को उठा रहे हैं लेकिन, कांग्रेस इनका खंडन करती रही। जब कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी पर निशाना साधा। तब भी हमने सवाल उठाए थे। लेकिन जीतू पटवारी इन बातों का खंडन करते रहे। कमलनाथ से इसके खंडन का झूठा ट्वीट भी कराया। कांग्रेस में लगातार अंर्तकलह दिख रही है।

'कैंसर नहीं, कांग्रेस में गुटबाजी का हार्ट अटैक है'

सलूजा ने कहा- कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा को लेकर भी सब अलग-थलग चल रहे हैं। जीतू पटवारी अलग मोर्चा खोले हैं। उमंग सिंघार अरुण यादव किसी को साथ नहीं ले जा रहे। सब नेता नाराज चल रहे हैं। अब जीतू पटवारी धार में खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर है। हम जीतू पटवारी से पूछते हैं कि आप गुटबाजी का कैंसर किसे मानते हैं? कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, अरुण यादव, अजय सिंह को मानते हैं। किस नेता को मानते हैं ये स्पष्ट करें।

हम तो कहते हैं गुटबाजी का कैंसर नहीं, कांग्रेस में गुटबाजी का हार्ट अटैक, गुटबाजी की किड़नी फेल भी है। गुटों में बंटी कांग्रेस में गुटबाजी का कैंसर जीतू पटवारी किसे मानते हैं ये स्पष्ट करना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.