भोपाल में पटवारियों का सामूहिक अवकाश:3 घूसखोरों पर कार्रवाई हुई तो 110 पटवारी अवकाश पर

Updated on 11-12-2024 01:07 PM

रिश्वत लेने के लिए निजी ऑफिस और दुकानें खोलने वाले 3 पटवारियों किशोर दांगी, पवन शुक्ला और निधि नेमा के निलंबन के बाद भोपाल में पटवारी संघ सामूहिक अवकाश पर चला गया है। सात में से 5 तहसीलों के 110 से अधिक पटवारी मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे।

उन्होंने बिना जांच 3 पटवारियों के निलंबन का विरोध किया। सस्पेंड किए पटवारियों का निलंबन समाप्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सामूहिक अवकाश के कारण तहसीलों में सन्नाटा पसरा रहा।

बैरसिया और कोलार के पटवारी शामिल नहीं हुए : बैरसिया और कोलार तहसील में पदस्थ पटवारियों ने खुद को सामूहिक अवकाश से दूर रखा। पटवारियों के एक अन्य संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि आगे रणनीति तय करके फैसला लिया जाएगा।

इधर, कलेक्ट्रेट में फिर शिकायत- एमपी नगर में दुकानदार के जरिये रिश्वत लेते हैं आरआई

खजूरी कला निवासी कुबेर सिंह ने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि एमपी नगर तहसील में आरआई अतुल दुबे खजूरी कला में संचालित एक निजी ऑफिस में बैठने वाले व्यक्ति के जरिए वसूली कर रहे हैं। आए दिन लोगों से यहां पर रुपए जमा कराए जाते हैं। हर काम की अलग-अलग राशि ली जाती है। कलेक्टर मामले की जांच करा रहे हैं।

मंत्री बोले- ये धंधा बंद कराऊंगा, कार्रवाई होगी

पटवारी-आरआई को लेकर जहां-जहां से शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच के बाद कार्रवाई करवा रहे हैं। आम लोगों से वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाशत नहीं की जाएगी। ये धंधा जो एमपी में चल रहा है, उसे बंद कराऊंगा। सभी कलेक्टर्स को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव राजस्व भी इसकी निगरानी कर रहे हैं। -करण सिंह वर्मा, राजस्व मंत्री

कार्रवाई हो, लेकिन पहले जांच प्रक्रिया का पालन करें

प्रांतीय पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्विन कुमार सैनी बोले- बिना नोटिस पटवारियों पर कार्रवाई की गई, ये तरीका सही नहीं।

प्रांतीय पटवारी संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेद्र कुशवाह बोले- हुजूर तहसील में बैठने की व्यवस्था नहीं है। जगह नहीं होने के कारण वे घर से भी काम करते हैं। पटवारियों को महज 258 रुपए महीना आवास भत्ता मिलता है। इसमें कैसे यापन संभव हैं। जो भी आरोपी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, पर जांच प्रक्रिया का पालन हो।

राजस्व महाअभियान 3.0 में नीमच, शाजापुर से पीछे है भोपाल.. 

पटवारियों के सामूहिक अवकाश से राजस्व अभियान-3 व नियमित काम अटक गए हैं। बता दें कि सरकारी योजनाओं के काम में भोपाल प्रदेश में 32वें स्थान पर है। भोपाल से छोटे जिले नीमच, शाजापुर, सीहोर आगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.