जिंदा कर्मचारी को मृत बताकर पेमेंट, ऐसे 123 केस : भोपाल नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा

Updated on 14-06-2024 01:03 PM

भोपाल नगर निगम में मृत्यु सहायता के नाम पर गड़बड़ी सामने आई है। निगम के अफसरों ने साठगांठ कर जीवित कर्मचारी को मृत बताकर पेमेंट कर दिया। शिकायत की जांच हुई तो ऐसे 123 मामले निकले। जिसके बाद गुरुवार को नगर निगम के 8 जोनल अफसरों समेत 17 लोगों पर लोकायुक्त ने केस दर्ज किया है। इस तरह करीब दो करोड़ की गड़बड़ी सामने आई है।

19 फरवरी 2024 को अशोका गार्डन में रहने वाले मोहम्मद कमर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सैय्यद मुस्तफा अली के खाते में अगस्त 2023 में सहायता राशि के नाम पर 2 लाख रुपए निगम की ओर से ट्रांसफर किए गए। इसमें सैय्यद मुस्तफा अली को मृत बताया गया है, जबकि वह जिंदा है।

लोकायुक्त ने मामला जांच में लिया। जांच में इसी तरह की गड़बड़ी के 123 मामले सामने आए। इनमें से 95 केस का रिकॉर्ड नगर निगम मुख्यालय, जोनल ऑफिस और वार्ड दफ्तर से गायब मिला।

जांच में ये मिली गड़बड़ियां
जोनल अफसरों ने आवंटित जोन के अतिरिक्त अन्य हितग्राहियों का ऑनलाइन लॉग इन कर भुगतान किया।

भुगतान से पहले हितग्राही का आवेदन और उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स जैसे वार्ड प्रभारी से मृत्यु, पता प्रमाण, बैंक से संबंधित अभिलेख का सत्यापन व प्रतिवेदन नहीं लिया।

भुगतान से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन भी नहीं किया गया। कई दस्तावेजों में हेरफेर कर भुगतान किया गया।

त्रुटिपूर्ण या गलत बैंक खातों में भुगतान किए गए।

भुगतान के लिए संबंधित कार्यालय से भी जानकारी नहीं ली गई। ना ही जांच की गई।

महापौर बोलीं- सख्त सजा मिलनी चाहिए

नगर निगम की महापौर मालती राय ने कहा कि मृत्यु योजना की राशि में गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा होनी चाहिए। ऐसी मानसिकता वालों को छोड़ेंगे नहीं। निगम कमिश्नर को निर्देश देकर सभी को निलंबन-बर्खास्तगी की कार्रवाई करेंगे।

11 महीने पहले उठा था मामला

नगर निगम के योजना प्रकोष्ठ में मृत्यु सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि में दो करोड़ रुपए का घोटाला साल 2023 में सामने आया था। एक महिला की शिकायत के बाद तत्कालीन अपर आयुक्त टीना यादव ने जांच शुरू की थी। इसमें जोन नंबर 3, 9,11, 16, 19 और 20 के तत्कालीन जोनल अधिकारियों की आईडी से भुगतान स्वीकृत होना सामने आया। सबसे ज्यादा 90 फाइलें जोन नंबर 16 की रहीं। इन फाइलों में से 65 तो एक साथ रात 11 बजे सिस्टम पर अपलोड की गईं।

योजना प्रकोष्ठ के सभी सात कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को हटा दिया गया था। तत्कालीन 6 जोनल अधिकारियों को नोटिस दिए गए। इन 6 जोन की 133 ऐसी फाइलें पकड़ में आई थीं, जिनमें गलत तरीके से भुगतान किया गया। इसके बाद भी जांच चलती रही।
सामान्य मृत्यु में 2 और दुर्घटना में 4 लाख सहायता का नियम

बता दें कि मृत्यु सहायता के तहत सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए सहायता देने का नियम है। अंत्येष्टि सहायता के 5 हजार रुपए अलग से दिए जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.