नवभारत प्रेस के डायरेक्टर पर स्पेशल कोर्ट में PC दायर:एनबीए ग्रुप के कर्मचारियों के खातों से रुपए डायवर्ट करने के मामले में हुई थी शिकायत

Updated on 26-03-2025 02:41 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने नवभारत समाचार पत्र भोपाल के डायरेक्टर और अन्य के विरुद्ध विशेष न्यायालय में प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट (पीसी) दायर की है। नवभारत प्रेस के आधुनिकीकरण और मशीनरी के लिए लोन लेने के मामले में ईडी की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इसके अनुसार एनबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कर्मचारियों के नाम वाले बैंक खातों से यह राशि डायवर्ट की गई थी। यह पीसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत दायर की गई है।

इसके बाद ईडी ने 22 मार्च को बृज माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ विशेष न्यायालय (पीएमएलए), भोपाल के समक्ष अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है। ईडी ने सीबीआई, एसपीई, बीएस एंड एफसी, नई दिल्ली द्वारा आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दायर आरोपपत्र के आधार पर जांच शुरू की।

डायवर्ट किया था बैंक का पैसा

ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स नव भारत प्रेस (भोपाल) प्राइवेट लिमिटेड ने अपने निदेशक सुमित माहेश्वरी और अन्य के माध्यम से वर्ष 2004 के दौरान प्रेस के आधुनिकीकरण और मशीनरी की खरीद के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र, गौतम नगर शाखा, भोपाल से अलग-अलग ऋण सुविधाओं का लाभ उठाया था। हालांकि इस ऋण राशि को विभिन्न कंपनियों के बैंक खातों के माध्यम से डायवर्ट किया गया था, जो एनबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कर्मचारियों के नाम पर थे। जांच के दौरान पाया गया कि माहेश्वरी परिवार ने कॉर्पोरेट संस्थाओं का उपयोग करके विभिन्न कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत लोन निपटान के लिए लोन की रकम को डायवर्ट किया और इस प्रकार बैंक की ओर से दिए गए ऋण का दुरुपयोग किया। जिससे बैंक ऑफ महाराष्ट्र गौतम नगर, भोपाल को 15.67 करोड़ रुपए का चूना लगा था।

पिछले साल कुर्क की थी 10 अचल संपत्तियां

इससे पहले, ईडी ने 30 मार्च 2024 के पीएओ के तहत अनंतिम रूप से अचल संपत्तियों को कुर्क किया था, जिसमें मध्य प्रदेश के सतना और सीहोर में स्थित 2.36 करोड़ रुपए की 10 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया था। इसके बाद पीएओ को एलडी एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी, पीएमएलए, नई दिल्ली द्वारा 10 सितम्बर 2024 के आदेश के तहत पुष्टि की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.