बैठक में बोले PCC चीफ-इच्छुक नौजवानों को दें जिम्मेदारी:पार्टी को जमीन पर सक्रिय करना जरूरी, दौरे पर होटल नहीं वर्कर के घर रुकें

Updated on 08-02-2025 11:20 AM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में पीसीसी की कोर टीम की मीटिंग में कहा- इस बात को सबको ध्यान में रखना चाहिए कि यदि कोई कार्यकर्ता आपके पास आता है तो उसे पूरा सम्मान दो, ताकि उसका समाज में सम्मान बढ़े। केवल नेताओं के सक्रिय होने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। पार्टी को नीचे से सक्रिय करना पडे़गा। पटवारी ने कहा-

QuoteImage

कोई किसी का करीबी हो सकता है लेकिन, सब मेरे हैं। अगर 2028 में हमें मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है तो सबको जमीन पर जुटना होगा। जहां कमी और कमजोरी दिखे उसे आप खुद दूर करने की कोशिश करो।

QuoteImage

7 दिन का दौरा बनाओ, होटल नहीं कार्यकर्ताओं के घर रुको पटवारी ने बैठक में कहा- सभी पदाधिकारी सात-सात दिनों का दौरा कार्यक्रम बनाएं। जिले से लेकर ब्लॉक, मंडलम तक बैठक करो। काम करने वालों को जिम्मेदारियां दो, जो पद लेकर घर बैठे हैं, उनके बजाय काम करने के इच्छुक नौजवान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। जिले से लेकर विधानसभा, ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ नेताओं की सलाह लें। जिला प्रभारियों के काम की निगरानी पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कर रहे हैं। सभी जिला प्रभारी राकेश चतुर्वेदी को टाइम से रिपोर्ट करें। जिला प्रभारी और पदाधिकारी जब भी दौरे पर जाएं तो होटल में रुकने के बजाय कार्यकर्ता के घर रुकें।

बैठक में ये बातें भी कहीं

पार्टी का एक मुखपत्र भी प्रकाशित होना चाहिए जो नियमित रूप से हर कार्यकर्ता के घर पहुंचे। जिसमें पार्टी की गतिविधियां, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी हो।

कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार और विचारधारा से परिचित कराने पीसीसी में लाइब्रेरी शुरू की जाए।

पीसीसी में जितने भी प्रभारी हैं सबके लिए चेंबर अलॉट किए जाएं।

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सरकार यदि आगे नहीं बढ़ती तो कांग्रेस पार्टी खुद इस दिशा में आगे बढ़कर सर्वे कराएगी।

27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार के प्रयास और उसे रोकने में भाजपा के रवैए से जनता को परिचित कराया जाए।

पटवारी विंध्य तो सिंघार बुन्देलखंड के दौरे पर जाएंगे

इसी हफ्ते पीसीसी चीफ जीतू पटवारी विंध्य के दौरे पर जाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुन्देलखंड के दौरे पर जाएंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 11 से 13 फरवरी तक डिंडोरी, अनूपपुर और शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पटवारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को सुबह 5.30 बजे भोपाल से रवाना होकर 11.30 बजे डिंडोरी जिले के शहपुरा पहुंचेंगे। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगें और पत्रकार साथियों से सामान्य चर्चा करेंगे। पटवारी उसी दिन अपरान्ह 4 बजे डिंडोरी विधानसभा में कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। रात्रि 8 बजे डिंडोरी से प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहुंचेंगे। वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

पटवारी 12 फरवरी को सुबह अमरकंटक से रवाना होकर 11 बजे पुष्पराजगढ़ पहुंचकर कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे अनूपपुर में कांग्रेसजनों के साथ बैठक करने के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

पटवारी 13 फरवरी को सुबह 10 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे कोतमा पहुंचकर वहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। कोतमा से रवाना होकर शाम 4 बजे शहडोल पहुंचेंगे और वहां पत्रकारों से सामान्य चर्चा करने के बाद शाम 4.30 बजे शहडोल में जयसिंह नगर विधानसभा के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। रात 8 बजे शहडोल से रवाना होकर रात 10 बजे कटनी पहुंचेंगे और वहां से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.