एक दो दिन में सुचारू हो जाएगी शिशु रोग चिकित्सा इकाई*

Updated on 10-11-2021 06:49 PM

भोपाल कमला नेहरू अस्पताल की दोनों गहन शिशु रोग चिकित्सा इकाई जल्दी ही सुचारू रूप से काम करने लगेगी। मंगलवार की शाम अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, संभागायुक्त  गुलशन बामरा और सीएमई निशांत बरबड़े ने अग्नि दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुए परिसर में युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे निर्माण और संधारण कार्य का जायजा लिया।इस दौरान गांधी मेडिकल कालेज के डीन डॉ. जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक दो दिन में इकाई सामान्य रूप से काम करने लगेगी।

डीन डॉ. शुक्ला ने बताया कि उनके सभी चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात है और 200 क्षमता वाले इस वार्ड में सोमवार को आगजनी के कारण अपने बच्चों को लेकर गए अभिभावक भी अब वापस आने लगे है। उन्होंने बताया कि कल जिन 36 बच्चों का जीवन बचाया गया था उनके अलावा 34 मरीज और वापस गए है,अब भर्ती मरीजो की संख्या 70  हो गई है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि अस्पताल के मरम्मत और संधारण कार्य मे लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सीपीए आदि की 6 सिविल और 7 इलेक्ट्रिक कार्य की टीमें 24 घण्टे युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इन टीम में 50 से अधिक लोग सतत कार्यरत है।उन्होंने बताया कि इनके सहयोग के लिए वरिष्ठ चिकित्सक भी सामंजस्य कर रहे हैं।

डीन ने बताया कि फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी की गाइड लाइन के साथ इन कार्यो को किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह भी किया है कि अस्पताल में सभी बच्चों का उपचार पूर्ण गुणवत्ता के साथ जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.