पेंशनर की बेटियों को मिले आजीवन पारिवारिक पेंशन:अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियों के लिए एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Updated on 07-03-2025 01:16 PM

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशन नियम 1976 में संशोधन की मांग की है। एसोसिएशन चाहता है कि पेंशनर की मृत्यु के बाद उनकी अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता पुत्री को आजीवन पारिवारिक पेंशन दी जाए। भोपाल जिले के अध्यक्ष सुरेश शर्मा का कहना है कि यह कदम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल होगी।

प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने याद दिलाया कि 13 मार्च 2020 को मंत्रालय में पेंशनर फोरम की बैठक में इस विषय पर सहमति बनी थी। सिंघल समिति ने भी इसकी अनुशंसा की थी। लेकिन तीन साल के बाद भी पेंशनर की बेटियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

सक्सेना ने मुख्य सचिव से विशेष अनुरोध किया है। वे चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को इस संबंध में आदेश जारी किए जाएं। इससे विपत्तिग्रस्त, पीड़ित, असहाय और निराश्रित बेटियों को आर्थिक मदद मिलेगी। वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और उनका सामाजिक जीवन बेहतर होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.