मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाइल एप्लिकेशन से लोगों को मिल रहा अद्भुत लाभ

Updated on 08-08-2024 06:54 PM

इंदौर। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की रुचि योग एवं ध्यान की तरफ तेजी से बढ़ी है | महामारी के बाद प्रणव ध्यान की ओर भी लोग आकर्षित हुए हैं, इससे नवजीवन का संचार होता है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को जीवनशैली जनित व्याधियों जैसे तनाव, दुश्चिंता, अवसाद, अपच, मधुमेह, अनिंद्रा, थकान से मूक्त रहते हुए ध्यान कैसे किया जाए इसका उत्तर नहीं मिला है। विज्ञान के इस युग में पूरी दुनिया मोबाईल में सिमट गई है। ऐसा ही एक मोबाईल एप्लिकेशन मंत्रयोग मेडिटेशन वर्तमान में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, यह एकमात्र मोबाईल एप्लिकेशन है जिसमें आपको सरल, त्वरित और प्रभावी तरीके से सनातन वैदिक मंत्रों से लाभ प्राप्त होंगे।

 

मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में वैदिक स्कॉलर मंत्रयोग आचार्य पं. विजय रावल ने कहा मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाईल एप्लिकेशन इस तरह का पहला और एकमात्र मोबाईल एप्लिकेशन है जिसने प्राचीन सनातन वैदिक ऋषि मुनियों की ध्यान तकनीकों के रहस्य से पर्दा उठाया है, मंत्र योग मेडिटेशन वैदिक स्वर विज्ञान और मांडूक्य उपनिषद के अनुसार ओम जप करने का सही तरीका बताता है। विभिन्‍न शोधों पर आधारित यह मोबाईल एप्लिकेशन वैदिक विज्ञान की स्वर ध्वनियों और प्रशिक्षित वैदिक मंत्रों के उच्चारण की विशेष ध्वनियों के साथ आता है जिससे केवल वैदिक मंत्रों के श्रवण से ही अदभूत लाभ मिलता है।

 

साथ ही व्यक्तिगत रुप से जन्मकुंडली के ज्योतिषीय प्रश्नों के क्रम और मेल को समझने के लिए यह मोबाईल एप्लीकेशन अत्याध्ननिक ए.आई. टेक्नोलॉजी पर आधारित है। मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाईल एप्लिकेशन के साथ आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है। स्वयं के लिए प्राथमिकता आधारित अनुकुलित, व्यक्तिगत, कस्टमाईज्ड एप्लिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

 

आगे पं. रावल कहते हैं विज्ञान और आर्थिक चिंतन के वर्तमान समय में सभी पर परफार्मेंस से प्रेशर और वर्कलोड काफी बढ़ गया है, रिजल्ट ओरिएंटेड काम होना समय पर काम पूरा करने का दबाव, आज बढ़ते मानसिक तनाव का प्रमुख कारण है जिसके चलते मानसिक तनाव की निरंतरता से जीवन में मेंटल स्ट्रेस, एंक्माईटी, डिप्रेशन, तनाव, अनिद्रा, ब्लड प्रेशर और डायबीटिज जैसी समस्या सामान्य हो गई हैं।

 

योग का सबसे आसान रुप मंत्रयोग माना जाता है, जो वैदिक विज्ञान, स्वर घ्वनियों की आवृत्तियों और वैदिक मंत्रों के कंपन पर आधारित होता है एवं तनाव से तुरंत मुक्ति दिलाता है।

 

मंत्रयोग मेडिटेशन एप आपके ध्यान को केंद्रित करता है और जीवन में शांति संतुलन बनाने में मदद करता है। तनाव, चिंता और भावनाओं को संतुलित करने में भी मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और अच्छी नींद आती है। इसके अलावा रोजाना आप इस एप से मेडिटेशन की प्रक्रिया को रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

 

जो आध्यात्मिकता में बहुत गहराई तक पहुंचना चाहते हैं उनके लिए यह एप काफी बेहतर विकल्प है, मंत्रयोग में ओम की ध्वनि सुनाई देती है, जिसमें 33 % अ, 33 % उ और 33 % म का उच्चारण है, साधकों को इसे सुनने के अलावा एप में दिए वैदिक मंत्रों के श्रवण के साथ दोहराने की भी सलाह दी जाती है, जिससे बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके |

 

मंत्रयोग मेडिटेशन के माध्यम से 24 दिन की कोई भी वर्कशाप ली जा सकती है, जिसमें वैदिक मंत्रों का श्रवण और साथ ही ओम के उच्चारण के माध्यम से लाभ पाया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.