पुराने वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगवाने में अब भी असमंजस में लोग

Updated on 01-01-2024 01:13 PM

भोपाल। एक अप्रैल 2019 से पुराने वाहनों में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट(एचएसआरपी) लगवाने में अब भी कई लोग असमंजस में हैं। वाहन डीलरों के पास बड़ी संख्या में वाहन मालिक नहीं पहुंच रहे हैं। एक वाहन शोरूम में हर दिन औसतन 35 लोग एचएसआरपी लगवाने आ रहे हैं। इस तरह शहर के 100 अलग-अलग कंपनियों के वाहन शोरूमों पर हर दिन 3500 वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा रही हैं।

आफलाइन व आनलाइन आवेदन करने वाले वाहन मालिक नंबर प्लेट लगवा रहे हैं, जबकि परिवहन विभाग की ओर एचएसआरपी लगवाने की तिथि 15 जनवरी की है। इससे पहले 15 दिसंबर तिथि थी, जिसे बढ़ाकर 15 जनवरी की गई थी। एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच जिन लोगों ने एचएसआरपी लगवाने का समय लिया है। ऐसे में कुछ शोरूम एचएसआरपी में आवेदन पेंडिंग भी हो रहे हैं। कुछ कंपनियों के शोरूम में एचएसआरपी लग भी नहीं पा रही हैं। वहीं अब भी ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें नहीं पता कि आनलाइन पंजीयन कराने के लिए एसआइएएम लिंक क्या है? वाहन शोरूम पर जाकर आफलाइन कैसे निर्धारित शुल्क जमा करके पुराने वाहनों में एचएसआरपी लगवाई जाती है। इसके लिए परिवहन विभाग ने बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान नहीं चलाया है।

बता दें कि शहर में दो व चार पहिया पुराने वाहनों की संख्या तीन लाख है। इनमें से कई वाहनों में एचएसआरपी लग गई हैं, लेकिन सही आकड़ा नहीं है कि कितने वाहनों में एचएसआरपी लग चुकी हैं और कितने में बची हुई हैं? यदि 15 जनवरी तक सभी पुराने वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगी तो चौराहों पर तैनात रहने वाली ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.