बेघर हुए लोग... भिंड के 33 गांवों में बाढ़ का अलर्ट, सिंध नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर बह रही

Updated on 14-09-2024 11:31 AM
भिंड: ग्वालियर-चंबल अंचल में बीते 48 घंटे में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर भिंड जिले की गोहद मेहगांव और भिंड विधानसभा में देखने को मिल रहा है। मेहगांव और भिंड विधानसभा से होकर गुजरने वाली सिंध नदी में मड़ी खेड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से इलाके में बाढ जैसे हालात बन चुके हैं। सिंध नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने 33 गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

खाली करवाए गए गांव


मेहगांव विधानसभा के भरौली और भरौली खुर्द, चिताबली गांव में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इलाका खाली कराया जा रहा है। उधर भिंड विधानसभा के ऊंचा के पूरा गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हे सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं चुन्नई गांव, सीताराम का पुरा, अचल सिंग का पुरा पखार पुरा सिकाह टा, दोनिया का पूरा, खेरा, श्यामपुरा समेत एक दर्जन गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट चुका है।

एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती


लोगों के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम के 20 जवानों को बाढ़ प्रभावित एरिया में अत्याधुनिक संसाधनों के साथ तैनात किया गया है। ये साहसी जवान किसी भी तरह की विषम परिस्थिति में लोगों की मदद करने में सक्षम हैं।

कलेक्टर की लोगों से अपील


कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की है। नदी का जलस्तर बढ़ने का कारण शिवपुरी जिले के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश भी है, जिसके कारण बांध से लगातार पानी छोड़ना जरूरी हो गया है। अधिकारियों ने दो गांवों- भरौली कला और भरौली खुर्द को खाली करा दिया है। बाढ़ का पानी चितावली गांव में भी घुस गया है, जिससे करीब 24 घर डूब गए हैं और लोगों को अपना घर बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। निवासियों को बाढ़ से बचने के लिए स्कूल और सामुदायिक भवनों जैसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.