बीमार श्रमिक की मदद करने आगे आए लोग, सीएम हाऊस से आपरेशन कराने की गुहार

Updated on 25-07-2023 01:37 PM
भोपाल । लहारपुर झुग्गी बस्ती वार्ड क्रमांक 55 निवासी मुकेश पंडित लंबे समय से लीवर की बीमारी से परेशान है। चिकित्सकों ने उसे आपरेशन कराने की सलाह दी है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आपरेशन तो दूर वह दवाओं तक की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर अपील के बाद लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन सरकारी स्तर पर उसे कोई सहायता नहीं मिली है। परिवार ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आपरेशन कराने की गुहार की है।

29 वर्षीय मुकेश पहले मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इसी दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। मुकेश ने सरकारी अस्पताल से इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। एम्स में जांच कराई तो पता चला संक्रमण के कारण लीवर में खराबी है। अस्पताल प्रशासन ने उसे कुछ समय तक भर्ती भी किया लेकिन आपरेशन नहीं हो सका। मुकेश के अनुसार उसके पास आयुष्मान कार्ड भी है फिर भ उसका पूरा इलाज नहीं हो रहा है। हर माह करीब 20 हजार रूपये की दवाएं लेनी पड़ रही है। समाजसेवी उमाशंकर तिवारी की अपील के बाद मुकेश को करीब 70 हजार रूपये की मदद मिली है पर सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है। इलाज पर पांच लाख रूपये से अधिक खर्च है।

पत्नी भुट्टे बेचकर जुटा रही रकम

मुकेश के परिवार में पत्नी एवं दो बच्चे हैं। पति की तबीयत खराब होने के कारण पत्नी भुट्टे बेचकर दवाओं का इंतजाम कर रही है लेकिन पूरी दवाओं की रकम एकत्रित नहीं हो पाती। आधी अधूरी दवाएं लेने के कारण तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा है। पंडित परिवार ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.