कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा, श्रीराम-सीता व लक्ष्मण-हनुमान जी को देखने उमड़े लोग

Updated on 16-05-2023 06:21 PM
भोपाल। शहर के बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान पर सात दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। शाम पांच बजे बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी बने कलाकार आकर्षक का केंद्र रहे। आने-जाने वाले लोग सजे कलाकारों को देखते रहे। वहीं श्रद्धालु भक्तगण ध्वज पताका के साथ जयघोष करते हुए साथ चल रहे थे। डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा का क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर निकाली गई।

धर्मावलंबियों की ओर से जगह-जगह मंच सजाकर यात्रा का पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर के पीछे मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो 10 नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट होती हुई कथा स्थल पर समापन हुआ। कलश यात्रा में मुख्य यजमान व संस्कार उत्सव समिति के संयोजक डा सुरजीत सिंह चौहान सपत्नीक ने सिर पर श्रीरामचरितमानस लेकर चल रहे थे। हरिद्वार से पधारी साध्वी डा विश्वेश्वरी देवी 21 मई तक रोजाना शाम पांच से रात 8:30 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन करेंगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित राकेश चतुवेर्दी, राकेश शर्मा, प्रेम गुरु, रवि गगरानी, पंडित विष्णु राजौरिया, रमन तिवारी, बच्चन आचार्य, वार्ड 51 की पार्षद स्नेहलता भागवत रघुवंशी, पार्षद बाबूलाल यादव, शांतनु शर्मा, मयंक महेश्वरी, धीरेंद्र बहादुर सिंह, राजेश पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.