लोग शॉपिंग के साथ ​​​​​​​जायके का भी उठा सकेंगे लुत्फ:100 करोड़ से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप होगा भोपाल स्टेशन

Updated on 18-05-2024 10:14 AM

भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के साधनों के अलावा तरह-तरह के जायके का लुत्फ भी ले सकेंगे। यह बदलाव पीपीपी मोड पर होगा। ड्रॉप एंड गो लेन सहित वाहनों के आवागमन के रास्ते भी अलग-अलग होंगे। दरअसल, रेलवे ने भोपाल स्टेशन के दूसरे चरण में 100 करोड़ रुपए से री-डेवलपमेंट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पश्चिम-मध्य रेल जोन जल्द ही ऑफर बुलाएगा।

गौरतलब है कि पहले चरण के तहत भोपाल स्टेशन के दोनों ओर नई बिल्डिंग सहित इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर लिया गया है। दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द ही नगर निगम प्रशासन से बात की जाएगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने एसीएम व रेल मंडल प्रवक्ता नवल अग्रवाल की मौजूदगी में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल स्टेशन पर सबसे पहले प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर एयरपोर्ट की तर्ज पर पार्किंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

री-डेवलपमेंट में यह होगा

  • नई बिल्डिंग के सामने जन औषधि: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर नई बिल्डिंग के सामने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। बीना के बाद यह रेल मंडल का दूसरा केंद्र होगा।
  • हर अमृत स्टेशन पर कॉन्कोर्स: अमृत योजना और बिग डेवलपमेंट प्लान में शामिल भोपाल व बीना स्टेशनों पर कॉन्कोर्स बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों पर संबंधित स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पुरातत्व, ऐतिहासिक महत्व की इमारतों की पेंटिंग भी लगाई जाएगी।
  • एटीएम शुरू होंगे: भोपाल सहित उन स्टेशनों पर एटीएम की शुरुआत की जाएगी, जहां ये बंद हैं। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर दो एटीएम पहले शुरू होंगे।
  • एक स्टेशन-एक उत्पाद: इस योजना के तहत संबंधित क्षेत्र के खाने-पीने के आइटम से लेकर क्रॉफ्ट, आर्ट वर्क आदि को प्रमोशन मिले, ऐसा प्रयास किया जाएगा।

यूटीएस एप पर स्कीम... अन रिजर्व टिकट काउंटरों की संख्या कम करने और वहां भीड़ घटाने के लिए यूटीएस मोबाइल एप पर स्कीम शुरू होगी। फिलहाल टिकट बनवाने वालों को 3% बोनस मिल रहा है। भोपाल स्टेशन पर एक काउंटर पर शुरू किए गए क्यूआर कोड से 14% तक यात्री अन रिजर्व टिकट बनवा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.