6 जून को नहीं शुरू होगा पीईटी और गामा नाइफ:58 करोड़ के सेंटर की देरी से बढ़ी चिंता, यह बिना सर्जरी नष्ट कर देगा ट्यूमर

Updated on 19-05-2025 11:55 AM

ट्यूमर, हृदय रोग या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की जांच से लेकर इलाज की सबसे आधुनिक तकनीक 6 जून 2025 को एम्स भोपाल में शुरू होनी थी। लेकिन, अब तक 58 करोड़ के इस सेंटर का सिविल वर्क तक पूरा नहीं हो सका। माना जा रहा है कि यह सुविधा इस साल दिसंबर माह तक शुरू हो सकेगी।

बता दें, पीईटी सिटी स्कैन की दूसरी बार और गामा नाइफ की पांचवी बार डेड लाइन आगे बढ़ाई गई है। जिससे इन सुविधा के इंतजार कर रहे प्रदेशभर के करीब डेढ़ हजार मरीजों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रबंधन अब तक नई डेड लाइन निर्धारित नहीं कर सका है।

जानकारी के अनुसार एम्स में बन रहे 58 करोड़ 28 लाख 40 हजार के इस सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड की है। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट अग्रवाल जगदीश कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है। अब एम्स प्रबंधन इन सभी जिम्मेदारों के साथ बैठक करेगा। जिससे जल्द नई डेड लाइन तय की जा सकें। यह दोनों प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनकी केंद्र (दिल्ली) से मॉनिटरिंग की जा रही है। एम्स के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि गामा नाइफ और पीईटी सिटी स्कैन, दोनों प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सिविल वर्क तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। यह दोनों बड़े प्रोजेक्ट हैं।

गामा नाइफ का साल 2019 से हो रहा इंतजार

ब्रेन कैंसर, ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए गामा नाइफ सबसे एडवांस तकनीक है। साल 2019 में इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। तब से ही इसके शुरू होने का इंतजार हो रहा है। कोरोना के चलते दो साल काम अटक गया था। देखा जाए तो यह सुविधा आने में 7 साल लग रहे हैं। इसका उपयोग ज्यादातर नसों में मौजूद छोटे ट्यूमर खासकर ब्रेन ट्यूमर के लिए किया जाता है। इसमें रेडिएशन केवल ट्यूमर पर दिया जाता है, जो कैंसर सेल के अंदर मौजूद डीएनए को नष्ट कर देता है। यह 99 फीसदी कारगर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.