मध्य प्रदेश में सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल

Updated on 07-01-2022 06:01 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भले ही क्रूड ऑइल के दाम घट रहे हों लेकिन एमपी में वैट कम नहीं होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साफ कहा है कि अब वैट कम करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया सरकार प्रदेशकी अर्थव्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम भले ही कम हो गए हों। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज कम करने का फैसला केंद्र सरकार को लेना है। प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं करेगी। राज्य सरकार पहले ही दोनों चीजों पर वेट कम चुकी है उस वक्त पेट्रोल डीजल सस्ता भी हुआ था। लेकिन अब टैक्स घटाने का उसका कोई इरादा नहीं है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरे क्रूड ऑइल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम लगातार घट रहे हैं। लेकिन इसका फायदा उपभोक्ता को नहीं मिल पा रहा है। तेल कंपनियां मुनाफाखोरी कर रही हैं। तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घट रहे क्रूड के दाम के मुताबिक यदि कदम उठाएं तो पेट्रोल 8 और डीजल 7 लीटर सस्ता हो सकता है। दिवाली के ठीक पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 लीटर और डीजल का 10 लीटर घटाई थी। केंद्र के फैसले के बाद एमपी सरकार ने भी पेट्रोल डीजल पर 4.4 प्रतिशत वैट हटा दिया था। केंद्र के एक्साइज और प्रदेश सरकार के वैट कम करने के बाद पेट्रोल पर करीब 12 और डीजल पर करीब 17 का असर आया था लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है की वैट कम नहीं किया जाएगा।

सरकारी विभागों को खर्च कम करने का निर्देश

वित्त मंत्री देवड़ा ने सरकार के लगातार कर्ज लेने पर कहा नियम और प्रक्रिया के तहत कर्ज लिया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए सरकार कर्ज लेती है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी कर्ज लिया था। वित्त मंत्री ने कहा है कि विभागों को सरकारी खर्चों में कटौती करने के निर्देश हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण पटरी से उतरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर रही है। तीसरी लहर के कारण अर्थव्यवस्था ना डगमगाए इसलिए सरकार अभी से इंतजाम करने में जुटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.