मप्र में 33 दिनों में पेट्रोल 22 रुपए महंगा

Updated on 28-10-2021 11:49 PM

भोपाल राजधानी भोपाल में नए साल में पेट्रोल आम जनता को बड़ा झटका दे सकता है। वर्तमान में अनूपपुर में पेट्रोल 120 रुपए और भोपाल में 117.7 रुपए लीटर हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक, कच्चे तेल का दाम नए साल तक 110 रुपए प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। अभी 85 डॉलर प्रति बैरल है। यदि  इसी तरीके से पेट्रोल-डीजल महंगा होता चला गया तो नए साल में भोपाल में पेट्रोल 140 रुपए और डीजल 115 रुपए लीटर होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 33 दिनों में पेट्रोल 22 और डीजल 25 बार महंगा किया है। बुधवार को पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा हुआ। गुरुवार को भी यही स्थिति बनी हुई है। लगातार होती जा रही ये मामूली बढ़ोतरी अब लोगों के सामने पहाड़ की तरह खड़ी है। आम जनता के लिए गाड़ी चलाना तो महंगा हो ही गया है, साथ ही इससे घरों का बजट भी बिगड़ गया है।

अनूपपुर में पेट्रोल 120.04 रुपए लीटर

प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल अनूपपुर में बिक रहा है। यहां बिजुरी नगरीय क्षेत्र में पेट्रोल 120.04 रुपए लीटर, जबकि डीजल 109.17 रुपए पर पहुंच गया है। ग्वालियर में पेट्रोल 116.52 रुपए डीजल 105.92 रुपए लीटर है। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि डीजल का रेट 100 रुपए के ऊपर निकलने के बाद से अब तक मालभाड़ा 10 से 12 फीसदी तक बढ़ गया है।

दिवाली से पहले महंगाई की मार

मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह कहते हैं, पूरी दुनिया में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी हैं। इसका कारण कच्चा तेल है। कच्चा तेल 83 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। एक साल में इसमें दोगुनी वृद्धि हुई है। बता दें कि मप्र में 33 प्रतिशत टैक्स लगता है। उसके बाद सेस लगाया जाता है। पेट्रोल पर 23 प्रतिशत टैक्स के बाद 3 रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है। इसलिए राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा है।

बाकी राजधानियों के हाल

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.29 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.02 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.14 रुपये डीजल की कीमत 105.12 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.78 रुपये जबकि डीजल का दाम 100.14 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 105.13 रुपये लीटर है तो डीजल 101.25 रुपये लीटर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.