
मंडीदीप : व्हिस्पर, पैम्पर्स, एरियल आदि जैसे ब्रांडों की निर्माता प्रॉक्टर एंड गैंबल इंडिया (पीएंडजी इंडिया) ने मंडीदीप स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल - पीएंडजी शिक्षा के 20 साल पूरे होने का उत्सव मनाया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पीएंडजी शिक्षा की विशेष कॉफी टेबल बुक 'ट्वेंटी टेल्स ऑफ ट्रायम्फ' का विमोचन हुआ। इस अवसर पर रक्षा साहू - जिनकी प्रेरणादायक कहानी कॉफी टेबल बुक में शामिल की गई है, के साथ सरकार और पीएंडजी इंडिया के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। । थे। साथ ही, पीएंडजी इंडिया के अधिकारीयों ने मध्य प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाक़ात कर यह किताब उन्हें भेंट की।यह पुस्तक इस बात की सशक्त याद दिलाती है कि शिक्षा उस बदलाव को ला सकती है, जब हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। इसमें पूरे भारत से दृढ़ता और प्रगति की प्रभावशाली कहानियों को शामिल किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिन्हें पीएंडजी शिक्षा की पहल का लाभ उठाकर की गई उल्लेखनीय प्रगति के लिए इस आयोजन में सम्मानित भी किया गया। पीएंडजी शिक्षा पिछले दो दशकों से राज्य सरकारों और प्रसिद्ध एनजीओ पार्टनर्स के साथ साझेदारी में सीखने के अंतराल की रोकथाम और सुधार और सीखने की निरंतरता सुनिश्चित करने पर केंद्रित लक्षित शैक्षिक हस्तक्षेपों के माध्यम से 50 लाख से अधिक बच्चों को प्रभावित कर रही है।इस आयोजन में पीएंडजी इंडिया ने मंडीदीप के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने पीएंडजी शिक्षा और एजुकेशनल इनिशिएटिव्स द्वारा लागू किए गए एक AI -संचालित डिजिटल रेमेडियल लर्निंग टूल - Mindspark – का लाभ उठाकर अपने लर्निंग के परिणामों को बेहतर किया है। गणमान्य व्यक्तियों को यह अनुभव करने का भी अवसर मिला कि पीएंडजी शिक्षा Mindspark Learning Lab में एक बच्चा तकनीक की मदद से कैसे सीखता है, जहाँ सीखने की यात्रा उनके स्तर, गति और सीखने की प्राथमिकताओं के अनुसार अनुकूलित किया जाता है । मध्य प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “मैं पीएंडजी इंडिया को उनकी प्रमुख सीएसआर पहल पीएंडजी शिक्षा की 20वीं वर्षगांठ पर बधाई देना चाहता हूं और पिछले वर्षों में इस पहल के माध्यम से मध्य प्रदेश की भावी पीढ़ी की बेहतरी की दिशा में लगातार काम करने के लिए सराहना करता हूं। 'ट्वेंटी टेल्स ऑफ ट्रायम्फ' रक्षा साहू जैसे बच्चों की प्रेरणादायक कहानियों का संग्रह है, जो अगली पीढ़ी के बच्चों को समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं यह भी गर्व से कहता हूँ कि पीएंडजी इंडिया और एजुकेशनल इनिशिएटिव्स द्वारा मंडीदीप के बच्चों को एआई-संचालित टूल से लैस करने की पहल एक सराहनीय कदम है जिससे बच्चे मौलिक साक्षरता और गणना में अपने सीखने के परिणामों में सुधार कर सके। मुझे विश्वास है कि ऐसे नेक सामाजिक प्रयासों से, मध्य प्रदेश की नई पीढ़ी न केवल अपने और अपने परिवारों के सपनों को पूरा करेगी, बल्कि इस राज्य और देश की प्रगति में भी योगदान देगी।” पीएंडजी इंडिया के मंडीदीप मैन्युफैक्चरिंग साइट के प्लांट मैनेजर जय थरूर ने कहा, “हम गर्व से पीएंडजी शिक्षा के 20 साल पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं - एक यात्रा जो हर बच्चे को ऐसी शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित रही है जो उन्हें ऊपर उठाए, न कि सीमित करे। हम मानते हैं कि शिक्षा प्रगति की आधारशिला है, और पीएंडजी शिक्षा के माध्यम से, हम बच्चों में मौलिक साक्षरता और गणना में सुधार करने का लक्ष्य रखते हैं, जो केंद्रित लक्षित हस्तक्षेपों के माध्यम से सीखने के अंतराल की रोकथाम और सुधार तथा सीखने की निरंतरता सुनिश्चित करता है। उन्होंने आगे कहा, “हमारे लक्षित हस्तक्षेपों के माध्यम से, हम वंचित समुदायों में बच्चों को न केवल शिक्षा तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि वे समझ के साथ सीखें। यह केवल हमारे प्रभाव का पैमाना नहीं है, बल्कि जिस तरह से कार्यक्रम एक व्यक्ति को प्रभावित करता है, वह भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए, हमने 'ट्वेंटी टेल्स ऑफ ट्रायम्फ' को संकलित किया है – जो 20 वर्षों में पीएंडजी शिक्षा द्वारा परिवर्तित 20 प्रेरणादायक व्यक्तियों की कहानियों का प्रमाण। पीएंडजी शिक्षा पिछले दो दशकों में देश भर में 50 लाख से अधिक बच्चों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है और वंचित समुदायों के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान दे रही है।”