फार्मेसी का छात्र महंगे शौक पूरा करने बन गया लुटेरा, 30 सीसीटीवी देखकर किया गिरफ्तार

Updated on 16-05-2023 06:17 PM
भोपाल। फार्मेसी िद्वतीय वर्ष के छात्र एफ सेक्टर अयोध्या नगर निवासी 20 वर्षीय विवेक चन्द्र कुचबोरिया को पुलिस ने लूट की वारदात में गिरफ्तार किया है, वह ब्रांडेड कपड़े,फोन जैसे महंगे शौक को पूरा करने के िलए लूट कर रहा था। बागसेवनिया पुलिस ने रविवार को हुईं दो लूट की वारदात में उसे 30 सीसीटीवी की फुटेज देखकर उस तक पहुंच सकी।गिरफ्तारी के बाद उसने लूट की वारदात करना कबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके पास लूट के 39 हजार रूपये और एक स्कूटर जब्त किया है।

बागसेवनिया टीआइ संजीव चौकसे के मुताबिक साकेत नगर निवासी वर्षा आठोले निजी नौकरी करती हैं।रविवार को दोपहर सवा तीन बजे के करीब वह घर से लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही थी और रास्ते में पैदल - पैदल मोबाइल पर आनलाइन क्लास ले रही थी, उसी समय एक युवक स्कूटर से आया और उनके दाये हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उन्होंने घटना के बाद दोस्ताें को सूचना दी,बाद में बागसेवनिया थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वह अभी लूट की एफआइआर करा रही थी, तभी पुलिस को साकेतनगर निवासी 23 वर्षीय सीए की छात्रा कृतिका बरगाह के साथ लूट की एक और सूचना मिल गई, घटना के समय कृतिका अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर जा रही थी और बैग कंधे पर टंका था और उसमें 26 हजार पांच सौ रुपये और आधार और एटीएम कार्ड रखे थे। इस दौरान पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में लगी थी। तभी पुलिस ने सीसीटीवी से पूरा रूटमेप बनाया और आरोपित को डीआरएम आफिस जाते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया , वह और वारदात के नीयत से घूम रहा था।बाद में उसे थाने लाकर पूछताछ की उसने लूट की वारदात करना कबूल कर लिया।

सेवानिवृत्त भेल कर्मी का इकलौता बेटा है

आरोपित सेवानिवृत्त भेल कर्मी का इकलौता बेटा है। पिता ने उसे पढ़ाने के लिए आनंद नगर के एक निजी कालेज में फार्मा में दाखिला कराया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.