गांवों में सोलर स्‍ट्रीट लाइट लगाने की योजना ठंडे बस्ते में

Updated on 05-07-2023 06:10 PM
भोपाल। जिले की पंचायतों में सोलर स्‍ट्रीट लाइट लगाने की योजना अब ठंडे बस्ते में चली गई है। इस योजना के तहत शहरी सीमा से लगे 90 गांवों में ये लाइट लगाई जानी थीं, लेकिन शुरूआत में एक-दो गांव में लाइट लगने के बाद यह काम पूरी तरह से ठप हो गया है। दरअसल जिला पंचायत द्वारा गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना थी। इसके लिए जिला पंचायत के पास एक करोड़ रुपये का बजट भी था, लेकिन काम पूरा नहीं किया जा सका है।

बता दें कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह योजना बनाई गई थी कि सभी पंचायतों में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्‍ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, लेकिन इस पर पंचायतों में तरीके से काम नहीं किया जा सका है।

काम अटकने की यह बताई जा रही है वजह

राजधानी से लगे ग्रामीण क्षेत्रों को माडल बनाने और सौर ऊर्जा से सड़कों को रोशन करने के लिए योजना के तहत 90 से अधिक गांव में सोलर चलित स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी। इसके लिए लगभग एक करोड़ रुपये का बजट भी पंचायत के पास आया था, लेकिन सौर ऊर्जा से संबंधित कोई भी काम ऊर्जा विकास निगम से कराने के आदेश के चलते यह काम पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की कोई योजना उनके पास नहीं हैं।

काम होता तो गांव हो जाते रोशन

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत यदि जिला पंचायतों में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा किया जाता तो गांव रोशन हो जाते। इन गांवों में सड़कों के अलावा स्कूल, अस्पताल, पशु चिकित्सालय, हाट बाजार, सामुदायिक

भवन आदि सार्वजनिक स्थनों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाना था।

लगाई जानी थीं 700 से अधिक लाइट
योजना के तहत 90 से अधिक गांव में 700 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगनी थी, लेकिन यह काम नहीं हो सका है। बता दें कि ऊर्जा विकास निगम द्वारा आदर्श ग्रामों के अस्पतालों में सौर ऊर्जा के प्लांट लगाए गए हैं। यह भवन सौर ऊर्जा से रोशन हैं। अगर यह योजना धरातल पर उतर आती तो ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों का इसका लाभ मिलता।

इनका कहना है

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट लगाने की योजना शुरू की गई थी। इसके तहत कुछ पंचायतों में लाइटें भी लगाई गईं थीं, लेकिन फिलहाल यह काम बंद है।

- ऋतुराज सिंह, सीईओ, जिला पंचायत भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.