माडल रोड को हरा भरा रखने की योजना पर नहीं हो सका अमल, सेंट्रल वर्ज खाली

Updated on 27-05-2024 01:59 PM
संत हिरदाराम नगर। माडल रोड योजना के तहत संत हिरदाराम नगर के विभिन्न मार्गो से अनेक पेड़ काटे गए थे लेकिन इनकी जगह नए सिरे से पौधारोपण नहीं हो सका। बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग पर सेंट्रल वर्ज पर पौधे लगाकर इस मार्ग को वीआईपी रोड की तरह हरा भरा बनाया जा सकता है।

माडल रोड की चौड़ाई को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में सभी की सहमति से शहीद प्रेम रामचंदानी मार्ग के वन ट्री हिल्स छोर पर भी नाले का निर्माण किया गया ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके। अब पानी की निकासी तो हो जाती है पर पौधे नहीं लगने से यह मार्ग वीआइपी रोड की तरह सुंदर नजर नहीं आता। यहां की कुछ संस्थाओं ने पौधे रोपे हैं लेकिन बीच का हिस्सा अब भी खाली है। पिछले साल माडल रोड पर डामरीकरण कराया गया। इस रोड पर वाहन चालकों को हो रही परेशानी से मुक्ति मिल चुकी है लेकिन पर्यावरण की दृष्टि से यहां पौधे रोपने की जरूरत महसूस की जा रही है।

सेंट्रल वर्ज एवं स्कूल परिसर खाली

नागरिकों का कहना है कि यदि बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग के बीच में बने सेंट्रल वर्ज पर पौधारोपण किया जाए तो इसे वीआईपी रोड की तरह सुंदर बनाया जा सकता है। यहां 200 से अधिक पौधे रोपे जा सकते हैं। यहां के सामाजिक संगठन भी नगर निगम से अनुमति मिलने पर पौधारोपण करने को तैयार हैं। माडल रोड पर बने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी काफी जगह खाली है। यहां योजनाबद्ध ढंग से पौधारोपण किया जाए तो यह हरित क्षेत्र बन सकता है। भारत विकास परिषद के पदाधिकारी गुलाब जेठानी के अनुसार परिषद हर वर्ष यहां पौधरोपण करता है नगर निगम को भी माडल रोड से काटे गए पौधों के बदले यहां पौधे रोपने चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.