गो-शालाओं में हरियाली अमावस्या से होगा पौध-रोपण अभियान

Updated on 13-07-2023 06:40 PM

प्रदेश में हरियाली अमावस्या 17 जुलाई से तीन दिवसीय पौध-रोपण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें कम से कम 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मध्यप्रदेश गो-संवर्धन बोर्ड की कार्य-परिषद के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग के जिलों में पदस्थ अधिकारियों से कहा गया है कि अपने जिले की ग्राम पंचायत स्तर पर नवनिर्मित गो-शालाओं के साथ पहले से संचालित गो-शालाओं में 17, 18 एवं 19 जुलाई को कम से कम 5 पौधो का रोपण अवश्य करवाये। साथ ही पशुपालन विभाग के सभी शासकीय उपक्रमों, कार्यालय परिसर और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के उद्यानों में आमजन के साथ पौध-रोपण करवायें। पौध-रोपण की जानकारी गो-संवर्धन बोर्ड को mpgopalanboard@gmail.com पर भेजें।

स्वामी श्री गिरी ने बताया कि भारतवर्ष में श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या हरियाली अमावस्या के रूप में मनाने की प्राचीन परम्परा है। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण और पौध-रोपण से संबंधित है। भारतीय संस्कृति में इसे पर्यावरण महोत्सव का शुभारंभ भी कहा जाता है जो बसंत पंचमी के दिन बड़ा स्वरूप लेता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.