48 लाख लाड़ली लक्ष्मी के नाम पर पौधरोपण आज:प्रदेश के सभी जिलों में चलेगा अभियान, नगरीय निकायों, पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

Updated on 02-05-2025 11:07 AM

प्रदेश के सभी जिलों में आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में नगरीय निकायों और पंचायत स्तर पर आयोजन करने की तैयारी है। इस दिन एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। वर्ष 2006 से शुरू हुई इस योजना में वर्तमान में 48 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी के रूप में रजिस्टर्ड हैं।

हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्म-निर्भरता के अवसर देने के लिए लाड़ली लक्ष्मी उत्सव शुरू किया जा रहा है। हर जिला और निकाय स्तर पर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सशक्तिकरण का वातावरण तैयार करने के लिए यह आयोजन होंगे।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का संचालन स्वयं लाड़ली बालिकाओं द्वारा किया जाएगा। इस उत्सव के जरिए जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं तथा लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम अभियान में जन-प्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा पौध-रोपण भी किया जाएगा। लाड़ली बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में लाड़ली क्लब की सदस्य बालिकाएं अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

यह कार्यक्रम होंगे लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में

  • कन्या-पूजन
  • दीप प्रज्ज्वलन
  • लाड़ली बालिकाओं के मोटिवेशनल स्पीच
  • अपराजिता कार्यक्रम अन्तर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.