
भोपाल : क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल (राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली का क्षेत्रीय केन्द्र) द्वारा वन महोत्सव (01 से 07 जुलाई, 2023) के अंतर्गत दुर्लभ पौधों का वृक्षारोपण किया गया। संग्रहालय प्रभारी एवं वैज्ञानिक-डी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, संग्रहालय के वैज्ञानिक-सी मानिक लाल गुप्त और सभी कर्मचारियों द्वारा औषधीय उद्यान एवं उसके आस-पास मण्डूकपर्णी/ जलब्राह्मी, कधी/ अतिबला, केवड़ा, गमभारी, पिपरमेंट, सरपोंखा, उलट कम्बल, जारूल, टेबूबिया, आम्रपाली आम, हापुस आम, लीची, अनार, फालसा, रामफल, कत्था और मुलेठी जैसे पौधों/ वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय प्रभारी एवं वैज्ञानिक-डी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पौधों/ वृक्षों के पारिस्थितिक तंत्र में पौधों के औषधीय एवं पारिस्थतिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की एवं रोपित किए गए पौधों/ वृक्षों की देखभाल के लिए सभी साथियों से अपील की