भोपाल में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, छात्र-शिक्षक घायल

Updated on 30-12-2023 12:44 PM
भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित शासकीय एमएस स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। इससे कक्षा में पढ़ाई कर रहे 2 बच्चे और 1 शिक्षक घायल हो गए हैं। वहीं, कक्षा के कुछ अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोटें आई हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 2.15 बजे बताई जा रही है। कक्षा में मौजूद शिक्षक तसीम अल्वी ने बताया कि मैं बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी भरभराकर छत का प्लास्टर गिरने लगा। एक बच्ची और बच्चे के पैर में चोट लगी है। मुझे भी चोट आई है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 23 वर्षों देखा की वर्षा के दौरान छत से पानी रिसता है। वहीं भवन को बने हुए भी 40 वर्ष से अधिक का समय हो गया है।

प्रधानाध्यापक किरण पुरोहित का कहना है कि स्कूल में सौ से अधिक बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं, शाला में 8 शिक्षक हैं। घटना 2.15 बजे की है। उस वक्त क्लास में लगभग 17 बच्चे थे। वर्षा के कारण कक्षा की छत का प्लास्टर कमजोर हो गया होगा। इस वजह से प्लास्टर गिरा है। जिस क्लास रूम में घटना हुई, उस कमरे में रिपेयरिंग का काम पार्षद महेश मकवाना ने कराया था। हम लगातार स्कूल की रिपेयरिंग करवा रहे हैं। प्रयास भी करते हैं कि इस तरह की घटना नहीं हो।

इनका कहना है

शाहजहांनाबाद में स्थित शासकीय एमएस स्कूल के एक क्लास की सीलिंग गिरी है। हादसे में एक शिक्षक और दो छात्रों को चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.