जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 06-01-2022 06:03 PM

भोपाल गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हरदा के नेहरू स्टेडियम में कमल युवा खेल महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सदैव जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों की उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये हरदा में सर्व-सुविधायुक्त इण्डोर स्टेडियम बनाया जायेगा।

मंत्रीद्वय ने नेहरू स्टेडियम में 48 लाख रूपये की 6 हाई मॉस्ट लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-28 में 3 करोड़ 2 लाख रुपये लागत से बनने वाली सीमेंट-कांक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया। टिमरनी विधायक संजय शाह, पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, अमर सिंह मीणा और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरदावासियों के लिये गौरव की बात है कि उनके विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल सदैव हरदा के विकास के लिये प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने मंत्री श्री पटेल की जीवटता की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों और युवाओं से अनुकरण करने का आव्हान किया।

 मंत्री डॉ. मिश्रा ने कमल खेल युवा महोत्सव के संयोजक संदीप पटेल के प्रयासों की भी सराहना की, जिससे यह आयोजन संभव हो सका है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि खेल सिर्फ खेलने के लिये ही नहीं, विजयश्री के वरण के लिये खेलें, सफलता अवश्य मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश और केन्द्र सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिये अनेक कदम उठा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहाकि समय गया है कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये हरदा में सर्व-सुविधायुक्त इण्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही 15 करोड़ रुपये की लागत के इस कार्य को किया जायेगा। इसके लिये केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर अनुरोध किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नेहरू स्टेडियम में खेल महोत्सव से हरदा के खिलाड़ियों को विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा के लिये बेहतर मंच मिला है। खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा एवं जिला ओलम्पिक एसोसिएशन हरदा के संयुक्त तत्वावधान में खेल महोत्सव में 28 खेल शामिल किये गये हैं। खेल महोत्सव 12 जनवरी तक चलेगा।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा और मंत्री श्री पटेल का हरदा आगमन पर रेल्वे स्टेशन से लेकर नेहरू स्टेडियम तक जनता ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प-वर्षा कर हार्दिक अभिनंदन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.