34वीं नेशनल चैम्पियनशिप जूनियर पुरूष और महिला सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग में क्याकिंग-केनोइंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने जीते

Updated on 14-02-2024 11:38 AM

34वीं नेशनल जूनियर पुरूष और महिला सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 09 से 12 फरवरी, 2024 तक छोटे तालाब, भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में क्याकिंग-केनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन कर 14 स्वर्ण, 12 रजत और 08 कांस्य सहित 34 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश महिला और पुरूष जूनियर वर्ग में चैम्पियन बना।

जूनियर क्याक एवं केनो इवेन्ट की व्यक्तिगत, टीम महिला और पुरूष वर्ग स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ियों ने अर्जित किये 13 स्वर्ण, 08 रजत और 03 कांस्य सहित 24 पदक
भोपाल (म.प्र.) में आयोजित 34वीं नेशनल जूनियर पुरूष और महिला वर्ग चैम्पियनशिप में म.प्र. क्याकिंग-केनोइंग अकादमी के पुरूष और महिला खिलाड़ियों अपने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुये 13 स्वर्ण, 08 रजत और 03 कांस्य सहित 24 पदक अर्जित किया।
1000 मी. (महिला एवं पुरूष वर्ग) - प्रतियोगिता के 1000 मी. ज्ञ.4  इवेन्ट के महिला वर्ग में कु. रक्षिता, डोली, निहारिका और आस्था की टीम ने रजत और पुरूष वर्ग में रोहन यादव, आदित्य सिंह ने 01 स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह 1000 मी. सी-4 इवेन्ट के महिला वर्ग में कु. जानकी, दिव्यानी जाट, परविंदर कौर की टीम ने 01 रजत और बालक वर्ग में नरेश, प्रिंस गोस्वामी, अरविंद वर्मा और हेमन्त ने 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। इसके अलावा 1000 मी. के-2 इवेन्ट के महिला वर्ग में कु. रक्षिता और कु. डोली ने  01 स्वर्ण तथा सी-2 इवेन्ट के पुरूष वर्ग में प्रिंस गोस्वामी, सुधीर कुमार ने 01 रजत और इसी इवेन्ट के महिला वर्ग में कु. मासुमा यादव और कु. परविंदर कौर ने 01 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धा के 1000 मी. के-1 पुरूष वर्ग मंे मंजीत सिंह ने 01 रजत और महिला वर्ग में कु. रूकमनी ने 01 कांस्य पदक तथा सी-1 महिला वर्ग में कु. मासुमा यादव ने 01 स्वर्ण और पुरूष वर्ग में नरेश ने 01 स्वर्ण पदक हासिल किया।
500 मी. (महिला एवं पुरूष वर्ग) - प्रतियोगिता के 500 मी. ज्ञ.1 पुरूष वर्ग में मंजीत ने 01 स्वर्ण तथा ज्ञ.2 में 01 रजत पदक अर्जित किया। इसी तरह ज्ञ.4 इवेन्ट में रोहन और आदित्य ने 01 कांस्य पदक तथा ब्.1 व्यक्तिगत स्पर्धा में नरेश ने 01 स्वर्ण, सी-2 इवेन्ट में नरेश और प्रिंस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण पदक, तथा सी-4 इवेन्ट में सुधीर, हर्ष साहू, अरविंद, हेमंत ने भी 01 स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसी तरह ज्ञ.1 इवेन्ट महिला वर्ग में कु. रक्षिता ने 01 रजत, ज्ञ.2 कु. रक्षिता, और कु. रूकमनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। 500 मी. ज्ञ.4 महिला वर्ग मंे रक्षिता, डोली निहारिका और आस्था ने 01 रजत पदक अर्जित किया। 500 मी. ब्.1 महिला वर्ग में कु. मासुमा यादव ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 01 रजत पदक, ब्.2 महिला वर्ग कु. मासुमा और परविंदर कौर ने 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। 500 मी. मिक्स (महिला एवं पुरूष वर्ग) - प्रतियोगिता के 500 मी. मिक्स के-2 इवेन्ट में आदित्य और रूकमनी की जोड़ी ने 01 कांस्य, प्रिंस और कु. मासुमा ने 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया।

सब जूनियर क्याक एवं केनो इवेन्ट की व्यक्तिगत, टीम बालक और बालिका वर्ग स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ियों ने अर्जित किये 06 स्वर्ण, 08 रजत और 02 कांस्य सहित 16 पदक 500 मी. (बालक एवं बालिका वर्ग) - सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग के 500 मी. की ज्ञ.4 स्पर्धा में बालिका वर्ग में कु. राधिका दांगी, कु. निहारिका सिंह, कु. माही रावत ने 01 कांस्य पदक, इसी इवेन्ट के ज्ञ.2 बालक वर्ग में अभिषेक आर्य ने कांस्य पदक अर्जित किया। 500 मी व्यक्तिगत स्पर्धा (बालक एवं बालिका वर्ग)  - प्रतियोगिता के 500 मी.की व्यक्तिगत ज्ञ.1 इवेन्ट के बालक वर्ग में मंजीत ने 01 रजत, सी-1 पुरूष वर्ग में नरेश में 01 रजत एवं महिला वर्ग में कु. परविंदर कौर ने 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। के-1 महिला वर्ग में आस्था ने 01-01 रजत पदक प्राप्त किया। 200 मी. (बालक एवं बालिका वर्ग) - 200 मी. ज्ञ.4 बालक वर्ग मंे रोहन यादव ने 01 रजत पदक और बालिका में माही रावत, कृष्णा, राधा, प्रांशी ने 01 कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही ज्ञ.2 बालिका वर्ग में माही रावत और निहारिका सिंह ने 01 कांस्य पदक प्राप्त किया। ब्.2 बालिका वर्ग में कु. माही साहू, कु. दिव्यानी जाट ने 01 कांस्य अर्जित किया।

म.प्र. राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 14 स्वर्ण, 12 रजत और 08 कांस्य पदक सहित 34 पदक अर्जित किये। पदक विजेता खिलाड़ियों को मान.मंत्री जी श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के  खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुये बधाई दी। उल्लेखनीय है मध्यप्रदेश जूनियर बालक और बालिका दोनों वर्ग में विजेता बना है। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक केप्टन पीजूषकांती बरोई और अंकुश शर्मा के साथ संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता से सौजन्य भेंट की, संचालक खेल ने बधाई देते हुये सभी का उत्साहवर्धन किया हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.