शिवराज के बेटों के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी:कार्तिकेय-कुणाल को आशीर्वाद दिया

Updated on 19-03-2025 12:35 PM

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों-पुत्र वधुओं का आशीर्वाद समारोह दिल्ली में आयोजित किया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर कार्तिकेय-अमानत और कुणाल-रिद्धि की रिसेप्शन पार्टी रखी गई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों और पुत्रवधुओं के आशीर्वाद समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगण, कई राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल, करीब 19 राज्यों के मुख्यमंत्री, 6 राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों सहित कई नेताओं और अन्य विशिष्टजनों ने आशीर्वाद दिया।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सेनाओं के अध्यक्ष भी आशीर्वाद समारोह में पहुंचे।

राहुल, प्रियंका, खड़गे भी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, चन्द्रबाबू नायडू, एकनाथ शिंदे, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव सहित पक्ष-विपक्ष के सांसद और देशभर के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे।

समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, उद्योगपति गौतम अडाणी, हरसिमरत कौर बादल, मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, बाबा रामदेव, अवधेशानंद सहित कई संत भी इसके साक्षी बने।

खड़गे, राहुल सहित सभी दलों के प्रमुख नेता भी थे इनवाइट शिवराज सिंह चौहान ने बेटों के रिसेप्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती सहित देश के प्रमुख नेताओं को इनवाइट किया था। हालांकि इन नेताओं के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी नहीं है।

6 मार्च को जोधपुर में हुई थी कार्तिकेय-अमानत की शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च को हुई थी। शिवराज की बड़ी बहू अमानत देश की जानी-मानी फुटवेयर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।

जोधपुर में शादी समारोह में भी कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए थे। वहीं, शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को भोपाल के होटल ताज में डॉ इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि के साथ हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.