25 सितंबर को आएंगे पीएम मोदी, दो आइजी, पांच डीआइजी समेत तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Updated on 22-09-2023 01:03 PM
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर के प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर अधिकारियों की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर है। पुलिस मुख्यालय से लेकर राजधानी पुलिस भी इसको लेकर सक्रिय हो गई है। कार्यक्रम स्थल की अभेद्य सुरक्षा को लेकर रणनीति बना ली गई है। सुरक्षा बल, पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

एसपीजी ने भी ली जानकारी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी गुरुवार को भोपाल पहुंची और पुलिस अधिकारियों से उनकी सुरक्षा में तैनात बल और उनके आने जाने के पूरे मार्ग की जानकारी ली।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम मोदी

मोदी की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी कमांडो, दूसरे-तीसरे घेरे में मप्र के एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामेलेट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर सक्रिय है। आखरी में एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

तीन हजार से ज्यादा पुलिस बल रहेगा तैनात

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन चौकसी के लिए एंटी ड्रोन भी तैयार किए जा रहे हैं। इनके अलावा दो आइजी, पांच डीआइजी समेत 11 आइपीएस, 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, करीब 70 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की बाहरी सुरक्षा में करीब तीन हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस शहर में आने वालों पर नजर रख रही है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.