भोपाल में किसान सम्मेलन में शामिल होने आएंगे पीएम मोदी

Updated on 19-08-2025 02:43 PM

मोहन कैबिनेट ने आज राजधानी में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश के नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने को भी स्वीकृति दी गई है। मोहन सरकार ने केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर प्रदेश के सिविल सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अवकाश के नियम लागू किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही भोपाल में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट ने भोपाल जिले के बैरसिया तहसील में इलेक्ट्रानिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को मंजूरी दे दी है। बांदीखेड़ी में बनाए जाने वाले इस क्लस्टर के जरिए प्रदेश के इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं को गाइडेंस भी देगी। विज्ञान और टेक्नालॉजी विभाग इसका नोडल विभाग है।

यह क्लस्टर रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए काम करेगा। इसमें 371 करोड़ के निवेश की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। इसमें 225 करोड़ राज्य सरकार खर्च करेगी और और 146 करोड़ भारत सरकार देगी। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर के रूप में यह काम करेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) निर्माण की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे, साथ ही 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

निकायों में बनाए जाएंगे गीता भवन, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

गीता भवन बनाने के लिए मंजूरी दी गई है। सरकार चाहती है कि ये भवन प्रवचन का नहीं संस्कृति का भी केंद्र बनें। यहां लाइब्रेरी हो, कैफेटेरिया हो, धार्मिक केंद्र बने। कलेक्टरों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि नगर निगम या नपा के पास जमीन नहीं हो तो राजस्व की जमीन एक रुपए मूल्य पर दी जाए। पांच साल के लिए यह योजना है। पांच साल में गीता भवन बन जाने चाहिए। अभी भवन बनाने के लिए राशि तय नहीं की गई है। इसका निर्माण पीपीपी मोड पर या निकाय की खुद की आय के आधार पर भी बनाया जा सकता है।

कैलारस शुगर फैक्ट्री पर भी चर्चा

मुरैना जिले के कैलारस की शुगर फैक्ट्री काफी समय से बंद है। पहले इसे बेचने का प्रस्ताव था और एमएसएमई का सेंटर बनाया जाए। किसान यहां शक्कर कारखाना ही चाहते हैं। इसलिए किसान चाहेंगे तो इसे चालू करने का काम किया जाएगा। इसे सैद्धांतिक स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी है। इस फैक्ट्री पर 54.81 करोड़ की देनदारी है।

कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लाख करोड़ की योजना युवाओं के लिए प्रारंभ की है। इसमें पढ़ाई करके फुरसत होने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए केंद्र सरकार प्रोत्साहन के रूप में देगी। 3.50 करोड़ युवाओं का फायदा होगा। युवा फैक्ट्री में काम करने के साथ केंद्र सरकार की प्रोत्साहन राशि पा सकेंगे। जीएसटी के सेकेंड वर्जन लाने के भी फायदे होंगे और कीमतों में कमी आएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर किए गए नवाचार

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर नवाचार करने का फैसला किया गया। इसके लिए सीएम के निर्देश पर तय हुआ था कि हर जिले में एक एलईडी स्क्रीन लगाई जाए जिसमें मुख्यमंत्री का भाषण आधे घंटे सुना जाए। इसके बाद इसमें जिले की प्रगति की जानकारी प्रभारी मंत्री द्वारा दी गई। विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार नवाचार करने के लिए यह प्रयोग किया गया। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया था।

एमपी के निर्यात बढ़ने पर कैबिनेट में चर्चा

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट में इस पर भी चर्चा हुई कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार एमपी में निर्यात 6 प्रतिशत बढ़ा है। 66218 करोड़ का निर्यात एमपी ने इस साल किया है जो अब तक सबसे ज्यादा है। स्पेशल इकोनामिक जोन और सूचना प्रौद्योगिकी में 4 हजार करोड़ से अधिक का योगदान है।

पूंजीगत खर्च में देश में तीसरे नम्बर पर एमपी

पूंजीगत व्यय की भूमिका प्रदेश के विकास में बहुत मायने रखती है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गुजरात में 65 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 42 और एमपी में 41 प्रतिशत बजट पूंजीगत व्यय में खर्च हुआ है। यह विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर होने के संकेत हैं।

किसान सम्मेलन में आएंगे पीएम मोदी

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की है। किसान तीन से चार फसलें एक साल में ले रहे हैं। भोपाल में किसान सम्मेलन होना है। इसके लिए पीएम मोदी को न्यौता दिया है। पीएम मोदी जब समय देंगे तो भोपाल में किसान सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

धार के पीएम मित्रा पार्क के उद्घाटन के लिए आएंगे मोदी

धार में पीएम मित्रा पार्क में टेक्सटाइल हब विकसित करने की तैयारी है। पीएम मोदी की इसमें रुचि है। इसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी धार आने वाले हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी बहुत जरूरी है। यह आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दस अगस्त को रायसेन जिले के उमरिया में किया है।

कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव

कटनी माइंस के लिए पहचाना जाता है। वहां 23 अगस्त को माइनिंग कॉनक्लेव का आयोजन होगा। स्ट्रेटजिक और मिनरल पर इसमें फोकस होगा। इसके पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग अलग सेक्टर में कॉनक्लेव हो चुकी है।

धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा उज्जैन

उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां सोमवार को निकली महाकाल बाबा की शाही सवारी में आदिवासी वर्ग की नृत्य शैली चर्चा में रही। ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। इसमें जनभागीदारी से काम किया गया। लोगों से पुष्प लिए गए और महाकाल बाबा की सवारी में पुष्पवर्षा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.