पीएम मोदी के 11 साल के कामों पर होगी चर्चा:भोपाल में कैबिनेट बैठक, मंत्रियों को योजनाओं-कामों के प्रचार की मिलेगी जिम्मेदारी

Updated on 10-06-2025 11:18 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इस बैठक में मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में बैठकें करने और जनता को मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों की जानकारी देने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री मंत्रियों से यह उम्मीद कर सकते हैं कि वे एक महीने के भीतर अपने प्रभार के जिलों का दौरा करें और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। इसमें विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' और केंद्र सरकार की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

इसके साथ ही, जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तय की गई टाइमलाइन और इसके उद्देश्यों की जानकारी भी जनता तक पहुंचाने के लिए मंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

बैठक में ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ को लेकर होने वाली समिट पर भी चर्चा होगी। इस योजना का समिट आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। छोटे निवेशकों और किसानों की सौर ऊर्जा उत्पादन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही इस योजना से पावर सेक्टर को और सशक्त बनाने की दिशा में कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

मुख्यमंत्री बैठक के बाद समिट में भाग लेकर निवेशकों को योजना की जानकारी देंगे। इस योजना के तहत विद्युत सब-स्टेशनों की 100 प्रतिशत क्षमता तक सौर परियोजनाएं स्थापित करने, 'वोकल फॉर लोकल' के तहत स्थानीय उद्यमियों को निवेश एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रावधान है। इसमें 25 सालों तक शासन के साथ विद्युत क्रय अनुबंध किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1900 से अधिक सब-स्टेशनों पर 14,500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, परियोजनाओं को ‘एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड’ से 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज में छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.