एमपी की डॉक्टर के स्वास्थ्य मॉडल को पीएम ने सराहा:घर-घर जाकर मरीजों की बनाई डिजिटल प्रोफाइल

Updated on 13-01-2025 02:02 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा ने संवाद किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा। पीएम ने उनके बीमारी मुक्त मॉडल के बारे में जानकारी ली। डॉ. स्वप्ना वर्मा ने अब तक 25 हजार परिवारों के आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद की हैं। दरअसल, स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत यंग इंडिया लीडर्स डॉयलॉग' में देशभर से चुने गए 10 प्रतिभागियों से संवाद कर उनके नवाचारों को सराहा। इनमें सतना जिले की मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान की संस्थापक डॉ. स्वप्ना भी शामिल थीं।

क्या है बीमारी मुक्त मॉडल मरीजों की डिजिटल प्रोफाइल होती है तैयार

  • मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान 'बीमारी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत सतना प्रकल्प पर काम कर रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। मरीजों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाती है। उनके परिवार का फैमिली ट्री चार्ट बनाया जाता है।

गंभीर और आनुवांशिक बीमारियों की स्क्रीनिंग

  • इसके साथ ही मास हेल्थ स्क्रीनिंग के माध्यम से संभावित गंभीर और अनुवांशिक बीमारियों का समय रहते पता लगाया जाता है। इससे आने वाले समय में इन बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। पीएम ने संस्थान के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान को प्रेरणादायक बताया।

मेडिकल के सिलेबस में एआई का उपयोग

  • संस्थान ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी नवाचार किया है। इसमें मेडिकल टेक्स्ट एजुकेशन को एआई के माध्यम से एडवांस स्टीरियोस्कोपिक थ्रीडी मेडिकल लर्निंग एजुकेशन में बदला है। इसके जरिए अब चिकित्सा शिक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम को सिर्फ पढ़ा और सुना ही नहीं जा सकता बल्कि इसे ऑडियो विजुअली देख व सुन भी सकते हैं।

बच्चों के लिए चलाई जाती है संस्कार पाठशाला स्वप्ना वर्मा की संस्था नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए मधुरिमा संस्कार पाठशाला चला रही है। इसमें बच्चों को महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानी सुनाई जाती हैं। श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक का अध्ययन कराया जाता है। इसके साथ ही समाज के आपसी विवाद और झगड़ों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 25 हजार परिवारों के विवादों का निपटारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.