पीएम पहले जम्बूरी जाएंगे , फिर करेंगे रानी कमलापति स्टेशन का लोकार्पण

Updated on 14-11-2021 06:04 PM

भोपाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी के जंबूरी मैदान में  15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने रहे हैं। श्री मोदी यहां सर्व प्रथम प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन करेंगे। तदपश्चात वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकर्पण करेंगे। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजाभोज विमानतल पर पहुंचेंगे एक बजे जम्बूरी मैदान पर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

 एक बजकर पांच मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। एक बजकर 12 मिनट पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान प्रथम विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्य लक्ष्मीनारायण गुप्ता का सम्मान करेंगे। एक बजकर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे। यहां करीब बीस मिनट स्वागत कार्यक्रम चलेगा। एक बजकर 40 मिनट पर राशन आपके द्वार योजना के तहत वाहन की चाबी सौंपेंगे। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के तीन चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। दो बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा। दो बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होगा।

आभार प्रदर्शन खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे। तीन बजे प्रधानमंत्री बरकतउल्ला विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। तीन बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। लोकार्पण के बाद वे व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। तीन बजकर 20 मिनट पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। तीन बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री को संबोधन होगा। चार बजे पीएम राजाभोज विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 15 नवंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय और राज्य के मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, संसद सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कलसिंह भाभर भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मंच की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहले पंक्ति में प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र सरकार के मंत्री प्रेम सिंह पटेल, विजय शाह, मीना सिंह बिसाहूलाल सिंह, राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन होंगे।

 वहीं दूसरी पंक्ति में छतर सिंह दरबार, कलसिंह भाभर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद गुमान सिंह डामोर, दुर्गादास उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, हिमाद्री सिंह, संपतिया उइके, प्रज्ञा सिंह ठाकुर और सुमेर सिंह सोलंकी रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.