ठंड की दस्तक के साथ बढ़े निमोनिया के मरीज, जेपी अस्पताल में 11 भर्ती

Updated on 23-11-2023 01:05 PM

भोपाल। मौसम में तेजी से होने वाले बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक दर्जन मरीज निमोनिया के आ रहे हैं। इनमें से 20 प्रतिशत मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। जेपी अस्पताल में बीते 2 दिन में 10 से अधिक बच्चे भर्ती हुए, इसमें ज्यादातर निमोनिया से पीड़ित हैं।

इन्हें विशेष सतर्कता की जरूरत

डा. विजय पाटीदार ने बताया कि ठंड के कारण निमोनिया पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्ग को विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। डाक्टरों के मुताबिक निमोनिया की बीमारी अक्सर उन लोगों को होती है, जिन्हें एलर्जी हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक प्रणाली कमजोर होती है। निमोनिया के अधिकतर मामले बच्चों और बुजुर्गों में देखे जा रहे हैं। जिन लोगों को अस्थमा है या फेफड़ों से संबंधित अन्य कोई परेशानी है, उनको भी निमोनिया की शिकायत हो सकती है।

भर्ती होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक

डाक्टरों की मानें तो ज्यादातर बच्चों में मर्ज की शुरुआत खांसी से होती है, जो बाद में लोअर लंग्स इन्फेक्शन का कारण बनती है और बच्चे निमोनिया की चपेट में आ जाते हैं। डाक्टर ने बताया कि पिछले हफ्ते 20 बच्चे निमोनिया से पीड़ित पाए गए। सोमवार से अचानक निमोनिया के मामलों में उछाल देखने को मिला है। सोमवार को चार और मंगलवार को तीन निमोनिया से ग्रसित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलगम वाली खांसी, बुखार के साथ पसीना आना, खांसी बढ़ जाना, सांस लेने में परेशानी होना, सीने में दर्द, बेचैनी, भूख न लगना, बीमार दिखना निमोनिया के प्रमुख लक्षण है।

इनका कहना है

अस्पताल में इन दिनों निमोनिया से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे है। ऐसे मरीजों का ठीक से इलाज किया जा रहा है। ऐसे बच्चों की निरंतर मानिटरिंग की जा रही है।

                                                                                - डा. विजय पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ, जेपी अस्पताल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.