मास्टर प्लान में पीएनजी नेटवर्क:सीएनजी स्टेशन का प्रावधान अनिवार्य; सरकारी आवासों -दफ्तरों में करनी होगी पीएनजी सप्लाई

Updated on 08-02-2025 11:28 AM

मप्र के शहरों और गावों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम विकसित करने के लिए सरकार जल्द सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति जारी करेगी। नीति जारी होने पर मास्टर प्लान में पीएनजी नेटवर्क और सीएनजी स्टेशन के लिए जमीन के प्रावधान शामिल करने होंगे।

गैस कंपनी खुद खुदाई करेगी, उसे खुद ही सड़कें रिपेयर करके देनी होंगी। एक समय में 5 किमी से अधिक क्षेत्र में खुदाई करके काम नहीं कर सकते। कंपनियां युवाओं को 6 महीने की ट्रेनिंग देकर काम पर रखेंगी। गैस नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए कलेक्टर द्वारा बने लैंड पूल से या नगरीय निकायों की जमीन ली जा सकेगी।

गैस कंपनियां राज्य की किसी एजेंसी के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को अनुमति देने का सिंगल विंडो पोर्टल विकसित करेंगी। कलेक्टर इसकी अनुमति दे सकेंगे। ऑप्टिकल फाइबर, पानी और सीवेज लाइन की तर्ज पर इन्हेँ अनुमति दी जाएगी। आवेदन करने वाले को सभी एनओसी लेनी होंगी।

मास्टर प्लान में पीएनजी नेटवर्क और सीएनजी स्टेशनों के लिए जमीन का प्रावधान निकायों को करना होगा। बिल्डिंग प्लान में पीएनजी लाइन के प्रावधान शामिल करने होंगे। सभी सरकारी दफ्तरों, आवासों, गेस्ट हाउस में पीएनजी की व्यवस्था करनी होगी।

सड़कें रिपेयर के बाद भी जमा रहेगी 10% राशि सभी गैस कंपनियों को जिन सड़कों की खुदाई की, उन्हें खुद रिपेयर करके देना होगा। जब निकाय रिपेयर को संतोषजनक मानेंगे तो ही गारंटी की 90 % राशि वापस करेंगे। 10 % राशि आगे एक साल रखरखाव के लिए जमा रहेगी। एक बार में 5 किमी खुदाई करके ही काम होगा, इसको भरने पर ही आगे खुदाई कर सकेंगे।

जो एजेंसी गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करेगी, उसको ही नुकसान भरना होगा। खुदाई करने से पहले एमपीएसईडीसी के पोर्टल पर जाकर अन्य एजेंसियों को सूचित करना होगा। जहां पहले से गैस पाइपलाइन है, वहां नई अनुमति नहीं लेनी होगी।

नीति की मुख्य बातें

  • सीएनजी स्टेशन न्यूनतम 35 वर्ग मी में बनेगा
  • एलएनजी -सीएनजी हब 5600 से 7500 वर्ग मी में बनेगा
  • जिन वाहनों में बाद में सीएनजी किट लगेगी, उन्हें 3 साल में एक बार निरीक्षण कराना होगा
  • सिटी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की सुरक्षा के लिए हर जिले में डिजास्टर मैनेजमेंट योजना बनेगी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय निगरानी समिति बनेगी
  • जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनेगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.