सड़क किनारे खड़े डंपरों से बैटरियां चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Updated on 09-08-2023 01:01 PM
भोपाल। राजधानी में नर्मदापुरम मार्ग पर बाहर से आने वाले ट्रक-डंपर चालक अपने वाहनों को ढाबे और सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इन भारी वाहनों पर एक चोर गिरोह की नजर पड़ गई और वह मौका देखकर इन वाहनों की बैटरियां चोरी करके फरार हो जाते थे। पिछले 24 घंटे में चोरी की ऐसी चार एफआइआर दर्ज कराने ट्रक क्लीनर और चालक पहुंचे थे। पुलिस ने इन सभी की शिकायतों पर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश की और सीसीटीवी की मदद से उन तक पहुंच गई और 24 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से पूछताछ जारी है और उने और भी अन्य चोरी की वारदात की जानकारी मिल सकती है। घटना में चोरी करने वाला सामान और पेंचकस जब्त किया गया है।

तलाश में जुटी थीं पुलिस की दो टीमें

हम बता दें कि आला अधिकारियों को इन चोरी की वारदात की खबर लगने के बाद मिसरोद थाना प्रभारी को पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित कर जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस की दो टीमें लगाकर आरोपितों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान 11 मील एरिया में रोज मैरिज गार्डन के पास डंपर से बैटरी चोरी की वारदात हो गई। उस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली कि साहब खान निवासी ग्वालटोली मोहल्ला रेंज के पास बुदनी रोड बरखेड़ा औबेदुल्लागंज रायसेन और उसका साथी इमरान अहमद निवासी रेल्वे स्टेशन के पास बरखेड़ा औबेदुल्लागंज रायसेन को अक्सर चोरी करने वाले स्थान के आसपास देखा जाता है।

पुलिस की पूछताछ में अपराध स्‍वीकारा

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपित ज्यादा देर तक पुलिस के सामने ठहर नहीं पाए और चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बैटरियां समेत चोरी का माल भी बरामद कर लिया। जब्‍त माल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर अभी पूछताछ जारी है। आरोपितों ने बताया कि वह मौका देखकर भारी वाहनों से बैटरियां चोरी कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.