बीस लाख की लूट के आरोपितों की तलाश में पुलिस का हैदराबाद में डेरा

Updated on 06-06-2023 06:33 PM
भोपाल। गुजरात के सूरत की एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ हुई बीस लाख की लूट के आरोपितों की तलाश में हबीबगंज पुलिस हैदराबाद पहुंच गई है। जहां पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जिन बदमाशों की तलाश में हबीबगंज पुलिस हैदराबाद गई है, वह बेहद शातिर हैं। पुलिस उनके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो भोपाल के हबीबगंज में लूट की वारदात करने के बाद जयपुर, राजस्थान जा रहे थे। पुलिस ने उनको राजगढ़- ब्यावरा से गिरफ्तार कर लिया था।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। इस मामले में छह आरोपितों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। हम बता दें कि हबीबगंज पुलिस ने सूरत की कंपनी डी नटवर के कलेक्शन एजेंट किशन पटेल की शिकायत पर बीस लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज किया था। 1100 क्‍वार्टर हनुमान मंदिर के पास उन्हें दस लाख रुपये देने के लिए बुलाया गया था। बाद में दो लोग पुलिसकर्मी बनकर आए।

सेठ को लेकर थाने लेकर आना

बदमाशों ने लूट की वारदात करने के बाद कलेक्शन एजेंट को यह कहकर धमकाया था कि सेठ को लेकर थाने आ जाना। रुपयों के बैग से संबंधित पूछताछ की जानी है। बाद में लूट का शिकार कलेक्शन एजेंट अपने सेठ को लेकर जब थाने पहुंचा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

वाहन नंबर से पुलिस पहुंची बदमाशों तक
वारदात के बाद पुलिस को पीडित् की ओर से एक वाहन का नंबर दिया गया था। उस आधार पर पुलिस छह बदमाशों की तलाश शुरू की थी। उसके बाद पुलिस ने बत्तुला महेश और चिन्नम कृष्णा नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों ने बीस लाख रुपये की लूट बेटिंग एप के माध्यम से करना कबूल की थी।

दूसरे राज्‍यों से जुड़े तार

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में इस गिरोह के तार दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत बिहार, झारखंड से भी जुड़े हुए हैं। आरोपित हवाला कारोबारियों को टारगेट करते हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपित 09 जून तक पुलिस रिमांड पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.