मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस आरक्षक की बाइक में लगाई आग, प्रकरण दर्ज

Updated on 17-08-2024 11:53 AM

भोपाल: शहर के कमला नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक की बाइक को आग लगाकर खाक कर दिया। आरक्षक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाश को मंदिर के पास पेशाब करने से रोक दिया था। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह है घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा अरेरा हिल्स थाने में तैनात हैं। वह गुरुवार शाम को अपनी बाइक लेकर नवगृह मंदिर के दर्शन करने कमला नगर गए थे, जहां उन्होंने मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। तभी उन्होंने देखा कि कमला नगर क्षेत्र का बदमाश सोनू मेहर पेशाब कर रहा था, उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह गाली-गलौच करने लगा।
बाद में वह मंदिर में अंदर चले गए। वापस आकर देखा तो उनकी बाइक आग की लपटों से घिरी धू-धू कर जल रही थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। बाद में आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.