इंदौर में पुलिस ही असुरक्षित, बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर काटा कान, उपचार जारी

Updated on 24-05-2024 12:18 PM
 इंदौर। आमजन की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस ही इंदौर में असुरक्षित है। बुधवार रात बदमाशों ने पुलिस पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे आरक्षक और डायल-100 का पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बदमाशों ने पायलट का कान भी काट दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में बाम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना कनाड़िया थाना अंतर्गत अर्बन स्क्वेयर के समीप रात करीब पौने 11 बजे की है। डायल-100 में पदस्थ सिपाही प्रदीप कश्यप पेट्रोलिंग कर रहा था। सुनसान जगह पर बाइक पर दो बदमाश आए और चालक अनिल पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनिल का काट कट गया।

पुलिस काे मौके पर मिला फोटो

सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। पुलिस को मौके से एक फोटो मिला है। उसकी पहचान सोनू परमार के रूप में हुई है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर फोटो बहुप्रसारित कर जानकारी जुटाने में जुटी है। जवान ने पीछा किया तो उसे भी मारा हमले के बाद अनिल घायल अवस्था में एचआर ग्रीन रिसोर्ट में भागा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मदद मांगी। कुछ युवकों ने उन्हें बाम्बे अस्पताल भिजवाया और पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया।

पुलिस को बयानों पर संदेह

सिपाही प्रदीप ने बताया कि अनिल पर हमला कर भागे बदमाशों का उसने पीछा किया तो उस पर हमला कर डाला। बदमाशों के पास फालिया जैसा हथियार था। पुलिस को अनिल और प्रदीप के बयानों में संदेह है। फिलहाल अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.